Delhi Weather : दिल्ली में अब तपती गर्मी पर लगेगा ब्रेक, IMD ने बताया 17 मार्च तक मौसम का हाल
HR Breaking News (Delhi Weather) दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में इस बार समय से पहले ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन अब इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम में करवट को लेकर संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब दिल्ली में तपती गर्मी (heat in Delhi) पर ब्रेक लगने वाला है और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर आसार जताए हैं।
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में बीते दिनों 13 मार्च को सबसे ज्यादा गर्माहट महसूस की गई है। इस दिन न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से 5.3 डिग्री ज्यादा रहा है। तेज धूप के चलते दिन में गर्मी का असर पहले से ज्यादा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली का मौसम (Delhi Weather Forecast) एक बार फिर से बदलने वाला है। आज दिल्ली में 14 मार्च को आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि कल 15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बूंदाबांदी और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।
प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि आज भले ही राजधानी में बादलों का आवागमन जारी रह सकता है, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। इस दौरान दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, वहीं, रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान (Delhi's minimum temperature) 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है। इसके साथ ही पश्चिमी और उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है।
दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में आगामी कुछ दिनों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले तीन दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी के आसार है। उसके बाद तापमान (Delhi Ka Temprature) में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। वहीं, कल 15 मार्च को दिल्ली-NCR में आसमान सामान्य रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और हल्की बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक के आसार है। उसके बाद 16 और 17 मार्च को फिर मौसम सामान्य हो सकता है और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
किन हिस्सों में होगी बारिश
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में पैटर्न देखने को मिल सकता है। इस दौरान जिन हिस्सों में बारिश की संभावना है। उन जिलों में -उत्तर दिल्ली, उत्तर-पूर्व दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली शामिल है।