Delhi Weather : दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट
IMD Rain Alert : राजधानी दिल्ली में प्रचंड़ गर्मी पड़ रही है। कई क्षेत्रों में तो लू का कहर देखने को मिल रहा है। लेकिन जल्द ही गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश की भविष्यवाणी जारी की है।
HR Breaking News - (IMD Rain Alert) देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है। पिछले दिनों झमाझम हुई बारिश की वजह से उमस बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर में दिन ही नहीं रात के तापमान में भी तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। राजधानी में रात का तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जोकि अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से ज्यादा है।
इसकी वजह से लोगों को न दिन और न रात में गर्मी से राहत मिल रही है। लेकिन दिल्ली में ज्यादा दिनों तक ऐसा मौसम नहीं रहेगा और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से झमाझमबारिश का दौर शुरू होगा।
मौसम विज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौसम में असामान्य गतिविधियां हो रही हैं, जिस वजह से लगातार बरसात का सिलसिला चल रहा है। राजधानी (Delhi ka Mausam) में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोग अब बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल 27 मई को मानसून केरल में दस्तक देगा। इसके बाद मानसून पूरे देश को करव कर लेगा। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में भी जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है।
नोएडा समेत बाकि जिलों का ऐसा रहेगा मौसम-
मौसम विज्ञान ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि आज यानी 19 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 40 और न्यूनतम 28 रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं-
पूरे दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में आज लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने वाली है। वहीं बारिश होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। आज दिल्ली एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि अभी इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है कि मौसम दिन के वक्त बिगड़ेगा या शाम को।
हल्की बारिश को लेकर जारी अलर्ट-
उन्होंने यह भी बताया कि अभी फिलहाल 24 मई तक हल्की बारिश रुक-रुक कर दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में होने की संभावना है और इसी के साथ ही धूल भरी आंधी भी लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बीच-बीच में आती रहेगी। यानी कहा जा सकता है कि अभी 24 मई तक मौसम में इसी तरह बदलाव होते रहने वाले हैं। वहीं तापमान में भी अब स्थिरता नजर आ रही हैं।