Gold Rate : 3 महीने बाद इतने का होगा 10 ग्राम सोना
Gold Rate : सोने के दामों में फिलहाल स्थिरता जैसा ट्रेंड चल रहा है। सोना एक ही रेंज में कम ज्यादा हो रहा है। सोने का प्वाइंट 92 से 94 हजार रुपये प्रति तोला के बीच अटका हुआ है। वहीं, आगे सोने के दाम क्या रहेंगे इसको लेकर लोगों में असमंझस है। वहीं, एक्सपर्ट ने बताया है कि 3 महीने में सोने के दाम कितने होंगे।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम इस साल काफी उतार चढ़ाव का दौर देख रहे हैं। जहां, सोने ने पहले निवेशकों को तगड़ी खुशी दी तो अब कई निवेशकों के लिए सोना परेशानी का सबब भी बन गया है। खासकर उन निवेशकों के लिए जिन्होंने सोने में निवेश करने के लिए सोने के हाई रेट पर पैसा लगाया था।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम इस सप्ताह काफी गिर गए हैं। इस सप्ताह में इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोना एमसीएक्स पर रात 10 बजकर 22 मिनट पर 16 मई को 92,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। यह 24 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) हैं। सोना शुक्रवार को भी गिरावट पर ही बंद होता दिख रहा है।
इस साल यह रहा है सोने का ट्रेंड
सोना साल की शुरुआत से 76 हजार रुपये प्रति तोला के आसपास से चला था। इसके बाद सोने ने वो तेजी पकड़ी, जिसकी निवेशकों को भी उम्मीद नहीं थी।
सोने के दाम (Gold Rate) रोजाना नए रिकॉर्ड बनाते हुए, सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस साल 22 अप्रैल को एक लाख के पार जा पहुंचे। एमसीएक्स पर भी सोना एक लाख के बेहद करी 99,358 प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा।
फिर शुरू हुई सोने की उल्टी गिनती
सोने के दाम 22 अप्रैल के बाद कीर्तिमान रचकर वापस आ गए। 30 प्रतिशत तक बढ़े दाम 10 प्रतिशत तक कम हो गए। अंतरराष्ट्री बाजार में भी सोना 3500 डॉलर प्रति औंस के पास आकर गिर गया। सोने में गिरावट की वजह भी सामने आई है।
सोने के दामों में बढ़ौतरी का कारण
सोने के दाम बढ़ने का प्रमुख कारण अमेरिकी राजनीति में हुआ बदलाव है। अमेरिका में इलेक्शन में डॉनाल्ड ट्रंप को जीत मिली और ट्रंप ने मेइ अमेरिका ग्रेट अगेन के तहत टैरिफ का मुद्दा विश्वभर में उठाया। ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैक्स का फॉर्मूला निकाला और जो देश जितना टैक्स लगा रहा है, उस पर भी सेम टैक्स लेकर आए।
यह टैरिफ वॉर ऐसा छीड़ा की बाजार में हालत खराब हो गए और निवेशकों ने बाजार को छोड़कर सोने को सुरक्षित मानते हुए सोने की ओर रुख किया और सोने के दाम (Gold Rate) दिन प्रतिदिन बढ़ते चले गए। सोना सातवें आसमान पर जा बैठा।
क्यों सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमतों में हो रही गिरावट की बात करें तो इसके पीछे अनेक कारण है। इसमें मजबूत होते अमेरिकी डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो टैरिफ वॉर के हालात सुधर रहे हैं यह प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
इसके अलावा वर्तमान में जो अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां बन रही हैं उसका असर भी सोने की कीमतों पर पड़ रहा है और सोना-चांदी सस्ते हो रहे हैं।
3 महीने बाद कितने होंगे सोने के दाम
सोने के दाम काफी बढ़ गए हैं। अब सोना गिरावअ के दौर से गुजर रहा है। इसका कारण टैरिफ को हॉल्ड करना भी है। इससे बाजार के हालात सुधरे हैं। ज्वेलर राहुल सोनी के अनुसार अगले तीन महीने तक सोने की कीमतें 88 हजार से 95 हजार के बीच उत्तार चढ़ाव देख सकती हैं।
वहीं, तीन महीने बाद फिर से टैरिफ का मुद्दा आएगा। इससे सोने के दाम (Gold Rate) एक बार फिर से बढ़ेंगे। हो सकता है कि तीन महीने बाद सोना फिर रफ्तार पकड़े और लाख को पार कर जाए।