Delhi ka Mausam : दिवाली के दिन दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने बताया बारिश होगी या नहीं
Delhi ka Mausam : 8 नवंबर 2026 को देशभर में दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। ऐसे में सभी यह जानना चाहते हैं कि कल मौसम कैसा रहेगा। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। नवंबर की शुरूआत के बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है और सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। हल्की धुंध भी नजर आई है। इस बीच मौसम विभाग ने 8 नवंबर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।
HR Breaking News - देश की राजधानी दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है और आए दिन ठंड का असर बढ़ रहा है। खासतौर पर सुबह और रात में सर्दी ज्यादा महसूस हो रही है। इसके अलावा सुबह के समय में कोहरे भी असर दिखने लगा है। वहीं देश के कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसका असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिलेगा। IMD के मुताबिक 8 नवंबर यानी दिवाली के दिन दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप खिलेगी।
8 नवंबर को दिल्ली में कितना रहेगा पारा -
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार यानी दीवाली के दिन राजधानी में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली (Delhi Weather Update) में अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रविवार को दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से हवा चलेगी। दोपहर में हवा की गति बढ़ सकती है। पश्चिमी दिशा की ओर से हवा आने से ठंड ज्यादा महसूस होगी।
दिल्ली में कल बारिश होगी या नहीं?
मौसम विभाग (mausam update) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार कल यानी दिवाली के दिन दिल्ली में बारसात की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। राजधानी के सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। कहीं भी तेज आंधी तूफान, बिजली गिरने या फिर हल्की से मध्यम बारिश होने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिल्ली के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी बारिश नहीं होगी।
10 नवंबर 2026 को होगी बारिश -
नोएडा (Noida ka mausam), गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने 10 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। इस दिन आसमान में काले बादल नजर आ सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बरसात भी होने का अनुमान है और तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
13 नवबंर तक मौसम कैसा रहेगा -
मौसम विभाग के अनुसार 10 नवंबर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होगा जो उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर दस्तक देगा। हालांकि दिल्ली-एनसीआर पर इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। 9 नवंबर से लेकर 13 नवंबर के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही जारी रहेगी।
दिल्ली में छाएगा कोहरा -
मौसम विभाग ने 8 से 13 नवंबर (13 November tak ka mausam) तक सुबह के समय दिल्ली के साथ NCR में अधिकांश जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। इससे दिल्ली-एनसीआर में पलूशन के कणों में बिखराव की संभावना नहीं है। दिल्ली में 8 और 13 नवंबर को अधिकतम तापमान के 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। दिल्ली में 9, 11 और 12 नवंबर को अधिकतम तापमान के 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।