hrbreakingnews.com

Kal ka Mausam 8 November : 10 घंटे बाद शुरू हो भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Kal ka Mausam 8 November : नवंबर की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में बारिश रुक गई है और तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड का असर तेजी से बढ़ा है। लेकिन कई राज्यों में बारिश जारी है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले कुछ ही घंटों में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते है - 

 
Kal ka Mausam 8 November : 10 घंटे बाद शुरू हो भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

HR Breaking News - देशभर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में मौसम सामान्य बना हुआ है। तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत के बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। खासतौर पर कल यानी 8 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज आंधी के साथ जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने इन इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। देश के 5 राज्यों में अगले 10 घंटे में भारी बारिश और 70 km प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। 

राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में कमी - 


राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में रविवार को किसी बड़ी मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी और मध्य भारत में फिलहाल महत्वपूर्ण बारिश की गतिविधियां नहीं दिख रही हैं। ऐसे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस हो सकती है।


यूपी में फिलहाल मौसम शुष्क

उत्तर प्रदेश (UP Weather) में 8 नवंबर को भारी बारिश नहीं होगी। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह और रात के तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड महसूस हो सकती है। पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं।


बिहार में मौसम शांत - 


बिहार (Bihar Weather Update) में 8 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग की ओर से 8 नवंबर के लिए भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है। राज्य में फिलहाल शुष्क मौसम बना रह सकता है। हालांकि, आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं और 10 नवंबर के आसपास हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


दिल्ली में बारिश का अलर्ट नहीं


राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) में 8 नवंबर के लिए बारिश या आंधी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ सकता है। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन 11 और 12 नवंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।


उत्तराखंड में कल कुछ इलाकों में बारिश के आसार

उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) में 8 नवंबर को मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने 8 और 9 नवंबर को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी इलाकों में बादल छाने और बारिश के चलते ठंड बढ़ सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।


जम्मू-कश्मीर में 10 नवंबर से बदलेगा मौसम


जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir Mausam) में 8 नवंबर को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। फिलहाल मौसम शुष्क रह सकता है, लेकिन 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके बाद पहाड़ी इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 12 नवंबर के आसपास कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है।


हिमाचल प्रदेश में रुका बारिश का सिलसिला - 


हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में 8 नवंबर को भारी बारिश नहीं होगी। राज्य में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि, 10 और 11 नवंबर से कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 12 नवंबर के आसपास गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।


झारखंड में 8 नवंबर-बारिश की संभावना कम


झारखंड (Jharkhand Weather) में 8 नवंबर को भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 9 से 11 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव आ सकता है।


MP में कल मौसम कैसा रहेगा


मध्य प्रदेश (MP Rain Alert) में 8 नवंबर को भारी बारिश नहीं होगी। राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग ने पश्चिम और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों तक किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई है।


तमिलनाडु में कल भारी बारिश

तमिलनाडु (Tamil Nadu weather) में रविवार को भी बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने 8 नवंबर को कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी खतरा है। 30 से 40 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राज्य में 10 नवंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।


कर्नाटक में कल तटीय और दक्षिणी हिस्सों में बारिश


कर्नाटक के तटीय और दक्षिणी आंतरिक इलाकों में 8 नवंबर को बारिश होगी। तटीय कर्नाटक में 8 नवंबर तक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में आगे भी कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी।

ओडिशा में कल कैसा रहेगा वेदर - 


ओडिशा (Odisha Mausam) में 8 नवंबर को भारी बारिश नहीं होगी। राज्य में 6 और 7 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिली थीं, लेकिन 8 नवंबर के लिए बड़े बारिश अलर्ट का संकेत नहीं है। फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

असम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ राज्यों में बारिश की शुरुआत


पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 8 नवंबर से बारिश (Barish Alert) तेज हो सकती है। असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी छिटपुट बारिश जारी रह सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 9 नवंबर के बाद बारिश होगी। 9 से 11 नवंबर के बीच पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी है।


पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आगे बारिश के आसार


8 नवंबर (kal ka mausam) को पश्चिम बंगाल और सिक्किम पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश नहीं हेागी। हालांकि, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 11 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी 9 से 12 नवंबर के दौरान बारिश की संभावना है।