Haryana में किसानों को गेहूं के बीज पर मिलेगी 1695 रुपये की सब्सिडी, आलू के उन्नत बीज भी मिलेंगे
HR Breaking News (Subsidy on Wheat seeds) हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की तरफ से अब किसानों को प्रति क्विंटल गेहूं के बीज पर 1695 की सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को गेहूं का बीज अब कम कीमतों में मिलेगा। इसके साथ ही किसानों को उन्नत किस्म के आलू का बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा। चलिए जानते हैं किसानों को सरकार ने क्या कुछ लाभ देने का फैसला किया है।
इन किस्म पर नहीं मिलेगी सब्सिडी (Haryana Wheat Subsidy Scheme)
कृषि विभाग की तरफ से रबी के सीजन के लिए गेहूं के बीज की सरकारी सब्सिडी के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें साथ ही यह भी बताया गया है कि किस प्रमाणित गेहूं के बीज पर सब्सिडी मिलेगी। अगर कोई गेहूं की किस्म 10 साल पुरानी है तो उन पर सब्सिडी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही सी-306 किस्म भी सब्सिडी से बाहर रखी गई है। किसानों को 40 किलो बीज का बैग 1050 रुपये में दिया जाएगा।
विकसित किस्मों का उठा सकेंगे लाभ (Haryana ki khabar)
विभाग की तरफ से बताया गया है कि जो किस्म 10 साल से विकसित की गई है, उन पर सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी। किसानों को यह बीज सरकारी एजेंसियों के बिक्री केंद्रों पर मिलेगा। यहां से किसान यह बीज खरीद सकते हैं। किसानों को सब्सिडी का डायरेक्ट लाभ दिया जाएगा।
केवल हरियाणा के किसानों के लिए ही है स्कीम (Haryana New Scheme)
हरियाणा सरकार की तरफ से 10 साल से विकसित किए गए गेहूं के बीज पर सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी केवल हरियाणा के स्थानीय किसानों को ही मिलेगी। इस सब्सिडी का लाभ कोई किसान उत्पादक समूह या फिर प्राइवेट कंपनी या सरकारी प्रदर्शनियों वाले नहीं उठा सकते। सामान्य किसान ही इस सब्सिडी के लिए हकदार है।
उन्नत किस्म के आलू के बीजों की भी बिक्री हुई शुरू (Potato Seeds in Panipat)
इसके साथी किसानों के लिए उन्नत किस्म के आलू के बीज (Panipat me aalu k beej kha milenge) भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसकी बिक्री उद्यान विभाग के पानीपत में बने प्रौद्योगिकी प्रदर्शन केंद्र सेवा खेड़ी में शुरू हो गई है। इसके लिए किसान ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। पोर्टल के माध्यम से बुकिंग के बाद भुगतान किया जा सकता है और आलू के बीज सीधे इस केंद्र से प्राप्त किए जा सकते हैं।
यह बीज हैं उपलब्ध, पहले आओ पहले पाओ योजना लागू (aalu ki unnat kisam)
पानीपत के इस केंद्र पर आलू की उन्नत किस्में मिलेंगी। इसमें आलू की अच्छी किस्म कुफरी पुखराज जी-3 (Kufri Pukhraj G-3 Seeds), कुफरी मोहन जी-4 (Kufri Mohan G-4), कुफरी नीलकंठ जी-4 (Kufri Nilkanth G-4), कुफरी ख्याति जी-1 (Kufri Khyati G-1) व कुफरी उदय जी-1 (Kufri Uday G-1) भी मिलेंगी। योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। वेसबाइट से बीज की बुकिंग की जा सकती है।