hrbreakingnews.com

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 283 से 300 प्रतिशत इजाफा, जानें नए फिटमेंट फैक्टर का कैलकुलेशन

8th Pay Commission :8वें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर पर दो नए आंकड़े सामने आए हैं। कर्मचारियों की सैलरी में 283 से 300 प्रतिशत तक की सैलरी का इजाफा इस गणित के तहत हो रहा है। फिटमेंट फैक्टर का  एक आंकड़ा 3.83 फिटमेंट फैक्टर का है तो दूसरा 4.0 फिटमेंट फैक्टर का है। चलिए जानते हैं किस फिटमेंट फैक्टर से कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा और यह डिमांड कितनी व्यावहारिक है। 
 
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 283 से 300 प्रतिशत इजाफा, जानें नए फिटमेंट फैक्टर का कैलकुलेशन

HR Breaking News (8th Pay Commission Fitment Factor) आठवें वेतन आयोग का केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी नए वेतन आयोग की तरफ से अलग-अलग राज्यों में बैठकें की जा रही हैं। फिलहाल चंडीगढ़ में बैठकें चल रही हैं। कर्मचारी संगठनों की तरफ से अपनी डिमांड मुखरता के साथ उठाई जा रही है। वेतन आयोग के साथ कर्मचारी संगठन व पेंशनर्स के संगठन और अन्य हितकारी लगातार बैठक कर रहे हैं। चलिए जानते हैं वेतन आयोग पर नया अपडेट क्या है। 

 

 

सैलरी में इजाफे का बड़ा टूल (Salary hike update)


केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवां वेतन आयोग सैलेरी स्ट्रक्चर में बदलाव करने का काम करेगा, यानी कि केंद्रीय कर्मचारियों (salary) की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक करोड़ 15 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स इस उम्मीद में है कि उनकी सैलरी में 3 से 4 गुना तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसको लेकर दो आंकड़े सामने आए हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से- 

अलग-अलग संगठनों ने अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की


केंद्रीय कर्मचारियों (8th pay commission salary hike) के अलग-अलग संगठनों की तरफ से अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर मांगा गया है। एक फिटमेंट फैक्टर 3.83 का है तो दूसरा 4.0 का है। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन की तरफ से 3.83 के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.83 update) का सुझाव दिया गया है तो भारतीय मजदूर संघ से जुड़े भारत सरकार कर्मचारी महासंघ की तरफ से 4.0 की फिटमेंट फैक्टर का प्रस्ताव रख दिया गया है। इससे पहले कुछ कर्मचारी संगठन 3.0 का फिटमेंट फैक्टर मांग रहे थे वहीं पिछली बार 2.57 का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 2.57) मिला था। चलिए जानते हैं अगर इतना फिटमेंट फैक्टर मिल जाता है तो सैलरी में कितना इजाफा होगा। 

फिटमेंट फैक्टर के कई आंकड़े


केंद्रीय कर्मचारियों के लिए फिटमेंट फैक्टर बहुत महत्वपूर्ण है। अगर किसी केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Salary) 35400 है और उसमें 3.83 का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 3.83) लागू हो जाता है तो यह बेसिक सैलरी ही बढ़कर 130582 रुपए प्रति महीना हो जाएगी। यानी कि बेसिक सैलरी ही 283 प्रतिशत पहुंच जाएगी। इसमें बाकी के अलाउंस जोडकर यह 2 लाख के करीब पहुंच सकती है। वहीं अगर 4.0 का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor 4.0) मिलता है तो यह 141600 प्रति महीना पहुंच जाएगी, यानी कि कर्मचारियों की सैलरी (Employees salary hike 4x) चार गुना और 300 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। हालांकि फिलहाल कर्मचारियों को न्यूनतम बेसिक सैलरी (employees basic salary) 18000 रुपए प्रति महीना मिल रही है। अलग-अलग एक्सपर्ट्स का अनुमान है की फिटमेंट फैक्टर 2 से 3 (Fitment Factor 2.0) तक ही व्यवहारिक माना जा रहा है और इतना ही रहने की उम्मीद है। 

कर्मचारियों का कहना लगातार बढ़ रही महंगाई (8th Pay Commisson Salary Hike) 


वहीं कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 10 साल में काफी चीज बदल गई हैं। लगातार महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) का इतना होना कर्मचारियों के लिए जरूरी है। बता दें कि नए वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को कर दिया गया था और यह 2027 में जून के आसपास अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। उससे पहले कर्मचारियों के द्वारा दिए गए सुझाव वेतन आयोग ध्यानपूर्वक सुन रहा है और इन पर अमल भी किया जा सकता है लेकिन पूरी तरह से यह लागू किए जाए यह जरूरी नहीं है।