Uttar Pradesh के किसानों की मौज, सरकार ने गेहूं MSP में किया तगड़ा इजाफा  

UP Gehu MSP Hike - गेहूं की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जबरदस्त तेजी के बाद अब बाजारों में गेहं का भाव MSP से नीचे आ गया है। कुछ ही दिनों में गेहूं की फसल तैयार होने वाली है और ऐसी में मंदी आने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस बीय यूपी सरकार ने किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP Hike) में तगड़ा इजाफा कर दिया है। इसका मतलब है कि इस बार किसानों को पिछले साल की तुलना में अधिक सरकारी रेट मिलेगा। आईये नीचे खबर में जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Wheat MSP Hike Update)। गेहूं उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इस समय देशभर की लगभग सभी मंडियों में गेहूं का भाव MSP के आसपास कारोबार कर रहा है। कुछ मंडियों में रेट MSP से भी नीचे पहुंच गए हैं। ऐसे में यूपी सरकार ने किसानों को फसल का उचित रेट देने के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP Hike) में बढ़ौतरी की है।  


यूपी सरकार ने बढ़ाया गेहूं का MSP -

उत्‍तर प्रदेश सरकार ने 2025 गेहूं का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (Gehu MSP) 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया था। अब सरकार ने इसे 160 रुपये क्विंटल बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया है। पिछले साल की तुलना में किसानों को गेहूं का 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक रेट मिलेगा। एमएसपी (Minimum Support Price) के अलावा किसानों को गेहूं की उतराई, सफाई और छनाई के लिए सरकार की ओर से 20 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्‍त भुगतान भी किया जाएगा। सोमवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई है।


इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीद - 


सरकार की ओर से बताया गया कि 30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक खरीद की जाएगी। ये खरीद राज्य के अंदर 8 क्रय एजेंसियों द्वारा की जाएगी। 6500 क्रय केंद्र सभी 75 जनपदों में चलेंगे। FCI, यूपी मंडी परिषद, पीसीएफ (PCF), पीसीयू, UPSS, नैफेड, एनसीसीएफ (NCCF) के माध्यम से खरीद की जाएंगी।


उत्तर प्रदेश की की मंडी में आज गेहूं का रेट - 

अलीगढ़ की छर्रा मंडी में गेहूं का रेट (Gehu ka Bhav) 2480 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल 
हाथरस की सिकंदराराउ मंडी में गेहूं का रेट 2340 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल 
बदायूं की Bisoli मंडी में गेहूं का रेट 2350 से  2400 रुपये प्रति क्विंटल 
अलीगढ़ की अतरौली मंडी में गेहूं का रेट 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल 
बदायूं  की बबराला मंडी में गेहूं का रेट 2430 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल 
कौशाम्बी की भरवारी मंडी में गेहूं का रेट 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल 


मुरादाबाद की भेजोई मंडी में गेहूं का रेट (UP Gehu Mandi rate) 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल 
अलीगढ़ की छर्रा मंडी में गेहूं का रेट 2480 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल 
फरुखाबाद की कायमगंज मंडी में गेहूं का रेट 2500 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल 
रायबरेली की लालगंज मंडी में गेहूं का रेट 2400 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल 
बलरामपुर की पंचपेड़वा मंडी में गेहूं का रेट 2450 से  2550 रुपये प्रति क्विंटल 
कानपुर की रूरा मंडी में गेहूं का रेट 2400 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल 
रायबरेली की सैलून मंडी में गेहूं का रेट 2422 से 2430 रुपये प्रति क्विंटल 
फतेहपुर की किशुनपुर मंडी में गेहूं का रेट 2490 से 2510 रुपये प्रति क्विंटल 


राजस्थान की मंडी में गेहूं की कीमत - 


जयपुर की बस्सी मंडी में गेहूं का रेट (Rajasthan gehu rate) 2000 से 2276 रुपये प्रति क्विंटल 
अजमेर की Madanganj Kishangarh मंडी में गेहूं का रेट  2260 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल 
अलवर की खेरली मंडी में गेहूं का रेट  2100 से 2376 रुपये प्रति क्विंटल 
झालावाड़ की खानपुर मंडी में गेहूं का रेट 2000 से 2451 रुपये प्रति क्विंटल 


टोंक की मालपुरा मंडी में गेहूं का रेट (Aaj ka mandi bhav) 2160 से 2208 रुपये प्रति क्विंटल 
बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ मंडी में गेहूं का रेट 2310 से  2310 रुपये प्रति क्विंटल 
बूंदी की बूंदी मंडी में गेहूं का रेट 2200 से 2657 रुपये प्रति क्विंटल 
राजस्थान की पाली सुमेरपुर मंडी में गेहूं का रेट 2226 से  2578 रुपये प्रति क्विंटल 
बरन की छाबड़ा मंडी में गेहूं का रेट 2170 से 2501 रुपये प्रति क्विंटल 
उदयपुर की फतेहनगर मंडी में गेहूं का रेट 2100 से  2560 रुपये प्रति क्विंटल 
झालावाड़ की Choumahla मंडी में गेहूं का रेट 2050 से  2420 रुपये प्रति क्विंटल