Sone ka Rate : अचानक 3.73% महंगा हुआ सोना, जान लें अब कितने में मिल रहा 10 ग्राम
HR Breaking News - (Gold Price Today 26 March)। मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ते तनाव ने सोने व चांदी की कीमतों पर बड़ा असर डाल रहा है। आए दिन दोनों कीमती धातुओं में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना (Delhi Gold rate) 4,900 रुपये महंगा होकर सभी टैक्स समेत 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
MCX पर सोने का ताजा भाव -
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर आज 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 3.73% महंगा हुआ है यानी 5188 तेजी के साथ 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। पिछले कारोबारी दिन यह 1,38,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। अब सोना (Gold Rate Hike) अपने ऑल टाइम स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहा है।
IBJA के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड आज सुबह तक 1,46,205 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि आज राम नवमी की वजह से बाजार बंद है, इसलिए आज दिन भर यही भाव मान्य रहेगा। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना (Sone ka bhav) बढ़कर 4,556.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
IBJA पर आज सोने की कीमत -
24 कैरेट सोना : ₹1,46,205 /10 ग्राम
23 कैरेट सोना : ₹1,45,620 /10 ग्राम
22 कैरेट सोना : ₹1,33,924 /10 ग्राम
18 कैरेट सोना : ₹1,09,654 /10 ग्राम
14 कैरेट सोना : ₹85,530 /10 ग्राम
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना महंगा होकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 24 कैरेट सोना 4,900 रुपये या 3.38 प्रतिशत उछलकर 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सर्राफा बाजार में सोने का पिछला बंद भाव 1,44,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 82.17 डॉलर या लगभग दो प्रतिशत बढ़कर 4,556.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
वायदा बाजार में सोने की कीमत -
बुधवार को सोने की कीमत (Gold Rate Today) 5,091 रुपये की तेजी के साथ 1,44,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। MCX में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 5,091 रुपये यानी 3.66% की तेजी के साथ 1,44,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अप्रैल डिलीवरी वाले वायदा गोल्ड की कीमत (Sone ki Kimat) 157.9 डॉलर या 3.59% की तेजी के साथ 4,559.9 डॉलर प्रति औंस हो गया।
इस वजह से आई सोने की कीमतों में तेजी -
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट कमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को घरेलू बाजारों में गोल्ड आई तेजी को हाल के सत्रों में एक मजबूत सुधार का संकेत है। इसे बेहतर भू-राजनीतिक माहौल से बल मिला।
मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर Gold में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और यह करीब 4,550 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि निवेशकों को अमेरिका के साथ ईरान के संभावित संघर्षविराम की उम्मीद जगी है, जिसके कारण कच्चे तेल (crude oil) और डॉलर की कीमतों में गिरावट आई है।
