{"vars":{"id": "93802:4123"}}

बाजरे की सरकारी खरीद नहीं हुई शुरू, 1 दिन में हिसार मंडी में 1148 टन पहुंचा बाजरा 

Mandi Bhav Update - खरीफ सीजन की बाजरा फसल तैयार हो चुकी है और मंडियों में पहुंच रही है, लेकिन मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने की वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान बाजार में खुली बोली पर और बेहद कम रेट पर बाजार बेचने को मजबूर हैं चलिए खबर में जानते हैं विस्तार से -

 

HR Breaking News - हिसार की मंडियों में तेजी से बाजरे और धान की आवक हो रही है। लेकिन अभी तक मंडियों में सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई है। हिसार की अनाज मंडी में हजारों क्विंटल धान और बाजरा पहुंच चुका है। किसानों को पहले उम्मीद थी कि खुले बाजार भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ज्यादा मिलेगा। लेकिन आढती अच्छी किस्म के बाजरे और धान का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (bajre ka MSP) से काफी कम रेट पर खरीद रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।


हिसार की मंडियों में तेजी से पहुंच रहा बाजरा, धान और मूंगफली - 

हिसार की मंडी (hisar mandi bhav) में अब तक 6804.80 तन बाजरा और 152.05 टन धान पहुंच चुका है। शनिवार को 1148.20 टन बाजरा और 325.74 टन धान मंडी में पहुंचा है। मंडी में बाजरे और धान की खरीद निजी व्यापारी कर रहे हैं। वहीं हिसार मंडी में मूंगफली की भी आवक अब तेज हो गई है।

जिले की मंडियों में बाजरे और धान की आवक 


जिले में अब तक 5418.83 टन बाजरे (bajre ka rate) की निजी खरीद हुई है। शनिवार को 1426.30 टन बाजरा खरीदा गया है। कुल आवक के मामले में बरवाला मंडी में 2,743 टन  के साथ पहले स्थान पर है। हिसार मंडी में 2,237.60 टन और उकलाना मंडी (Uklana Mandi bhav) में 1489.40 टन बाजार पहुंच चुका है। आदमपुर मंडी में 334.80 टन बाजरे की आवक हुई है। दूसरी और धान की सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं हुई है। 

किसान धान (dhan ka bhav) और बाजरे की फसल को आढतियों के माध्यम से खुली बोली पर बेच रहे हैं जिससे उन्हें फसल का सही रेट नहीं मिल पा रहा है। भावांतर योजना के तहत किसानों को लाभ देकर भाव के अंतर की भरपाई करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिला है।


धान की आवक में उकलाना मंडी (mandi bhav today) सबसे आगे रही है। यहां अब तक 1350.83 टन धान पहुंच चुका है। बरवाला मंडी में 414.78 तन पाबड़ा मंडी में 126.04 टन, आदमपुर मंडी में 60.40 टन धान पहुंचा है।