hrbreakingnews.com

हरियाणा में नई रेलवे लाइन को मंजूरी, फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये जारी

Haryana New Railway Line - हरियाणा में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे‌ हैं। अब हरियाणा वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। दरअसल, हरियाणा में एक और नई रेलवे लाइन को मंजूरी मिल गई है। इस रेलवे लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए लगभग 2.5 करोड रुपए जारी किए गए हैं। चलिए खबर में जानते हैं विस्तार से -

 
हरियाणा में नई रेलवे लाइन को मंजूरी, फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये जारी

HR Breaking News - हरियाणा में अब एक और नई रेलवे लाइन बनने जा रही है। रेल मंत्रालय ने रेलवे लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 2 करोड़ 35 लाख रुपए का बजट जारी किया है। बता दें की नई रेलवे लाइन का निर्माण झज्जर- चरखी दादरी, लोहारू के बीच होगा।

बता दें की नई रेलवे लाइन (new railway line update) निर्माण के लिए रेल ट्रैक के अलाइनमेंट का सर्वे किया जाएगा, जमीन अधिग्रहण की जरूरत, स्टेशन पॉइंट्स, फ्रेट कॉरिडोर, कनेक्शन और यात्रियों की संभावनाओं को देखते हुए पूरा विश्लेषण किया जाएगा। रिपोर्ट तैयार होने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। 


94km होगी झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू रेलवे लाइन  -

झज्जर-चरखी दादरी - लोहारू रेलवे लाइन (Jhajjar-Charkhi Dadri-Loharu railway line) की कुल लंबाई 94 किलोमीटर होगी। रेल मंत्रालय ने इस परियोजना के सर्वे को दोबारा मंजूरी दी है। इससे पहले साल 2016 में रेलवे लाइन निर्माण के लिए सर्वे हुआ था। उस समय कम ट्रैफिक और कम आबादी और आर्थिक संभावनाओं की कमी के चलते परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई थी। 

लोहारू से आगे राजस्थान तक रेल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। इस बार सर्वे जमीन की जरूरत संभावित यातायात, फ्रेट लोड, पोर्ट कनेक्टिविटी, औद्योगिक क्लस्टर और भविष्य की जरूरत को शामिल किया जाएगा। लोहारू से पिलानी तक प्रस्तावित नई रेल लाइन (Loharu to Pilani new railway line) भी इस नेटवर्क का अहम हिस्सा है। पिलानी देश का प्रमुख शिक्षा और शोध केंद्र है जिससे विद्यार्थियों, व्यापारियों, सैनिकों और किसानों को सीधा फायदा होगा। 


NCR क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण नई रेलवे लाइन - 


नई रेलवे लाइन (new railway line in hayana) की यह परियोजना पूरे एनसीआर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इससे फरुखनगर-गुरुग्राम, झज्जर-दादरी, झज्जर-बहादुरगढ़ और झज्जर- रोहतक-रेवाड़ी रेल लाइनों को कनेक्ट करने की संभावना है। झज्जर से बहादुरगढ़ तक रेल लाइन की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही है।

नई रेलवे लाइन पर 1225 करोड़ रुपये होंगे खर्च - 

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे ने हाल ही में नई रेलवे लाइन (new railway line) का नक्शा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया है। यह रेल लाइन औद्योगिक क्षेत्र को गुजरात के प्रमुख बंदरगाहों से कनेक्ट करेगी। फरुखनगर से लोहारू तक प्रस्तावित है। रेल लाइन साउथ हरियाणा इकोनॉमिक रेल कॉरिडोर का हिस्सा है जिसकी लंबाई 129 किलोमीटर होगी। परियोजना पर अनुमानित लगभग 1225 करोड रुपए खर्च हो सकते हैं।


बनेंगे 6 नए रेलवे स्टेशन - 


नई रेलवे लाइन के बनने से झज्जर जिले के ग्रामीण लोगों को सीधा लाभ होगा। जिले की सीमा में 6 नए रेलवे स्टेशन (new railway station) भी बनाए जाने हैं। इनमें दादरी तोए, झज्जर, MP माजरा, छुछकवास, मातनहेल और बिरोहड़-खाचरौली शामिल है। झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू रेलवे लाइन के एलाइनमेंट को मंजूरी मिल गई है। अब इसका ट्रैफिक सर्वे पूरा हो गया है। कांसेप्ट प्लान मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। DGPS सर्वे भी पूरा हो चुका है जल्दी नई रेलवे लाइन की परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।