{"vars":{"id": "93802:4123"}}

बाजरे की नहीं हो रही सरकारी खरीद शुरू, खुले बाजार में 2186 से 2450 रुपये तक भाव, MSP 2900 रुपये

Government procurement of millet :अनाज मंडी में धान और बाजरे की आवक तेज तो हो गई है, लेकिन अभी तक बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। खुले बाजार में  बाजरा का भाव (Millet price in open market) 2186 से 2450 रुपये तक चल रहा है। वहीं, इसके MSP रेट 2900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। खबर में जानिए कब तक बाजरे की सरकारी खरीद शुरू की जा सकती है। 
 

HR Breaking News (Government procurement) किसान बाजरे की खरीद शुरू नहीं हो पाने की वजह से खुले बाजार में फसल बेचने को मजबूर हो रहे हैं। खुले बाजार (Government procurement of millet) में 2186 से 2450 रुपये तक बाजरा के भाव चल रहे हैं। ऊपर से इस बार बाजरे में नमी मिल रही है, जिसके चलते आढ़ती बाजरे का कम भाव लगा रहे हैं। बाजरे की एमएसपी दरें 2900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। 

हिसार मंडी में पहुंचा धान व बाजरा 


बीते दिनों हिसार मंडी में 1004.30 मैट्रिक टन बाजरा (Millet in Hisar Mandi) और 3424.50 मीट्रिक टन ग्रेड-ए धान पहुंचा है। हिसार मंडी में 330.30, आदमपुर में 36.90, बरवाला में 433.40 और उकलाना में 203.70 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा है। अब तक जिले में 4548.70 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हो गई है। निजी खरीद के अंतर्गत 647.80 मीट्रिक टन बाजरा (private purchase millet) खरीदा गया है। बाजरे में 12 से 14 प्रतिशत नमी है। 

 

कहां हुई धान की अधिक आवक


सरकारी नियमों के मुताबिक 9 से 14 प्रतिशत नमी वाला बाजरा खरीदा (Bajre Ki Kharid) जाने की संभावना है। बाजरे का MSP 2900 रुपए प्रति क्विंटल है। वहीं, खुले बाजार में 2186 से 2450 रुपए तक भाव दिया जा रहा है। बीते दिनों बरवाला में 2301 से 2305, आदमपुर में 2301 से 2302 और उकलाना में 2186 से 2308 रुपए क्विंटल तक भाव रहा है। धान की अधिक आवक उकलाना मंडी में 2261.20 मीट्रिक टन हुई है।

 

किन जिलों में कितनी हुई आवक


बरवाला में 696.30, पाबड़ा में 324.40 और आदमपुर में 142.60 मीट्रिक धान पहुंचा है। हिसार जिले में ग्रेड-ए धान की आवक (Arrival of Grade-A paddy in Hisar) 12789.60 मीट्रिक टन पहुंची है। इसमें उकलाना की 887.90, बरवाला की 2703.50, पाबड़ा की 7114.40 और आदमपुर की 499.80 मीट्रिक टन आवक हुई है।

बाजरे में मिली 12 से 15 प्रतिशत नमी 


हिसार मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद (Government procurement of millet) नहीं हुई है। सरकार किसानों को भावांतर का फायदा देगी। मंडी में आ रहे बाजरे में 12 से 15 प्रतिशत नमी मिली है। अब तक 1711 MT बाजरा पहुंच चुका है और 743 गेट पास भी काटे जा चुके हैं। हिसार के गांव हिन्द्वान के रामकिशन का कहना है कि सरकार को किसान की फसल नहीं खरीदनी है। सिर्फ आढ़तियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।


पहले भी ऐसा हुआ था। कई शर्तें लगाकर हजारों किसानों को भावांतर का लाभ (Benefits of price difference to farmers) नहीं दिया गया थ। हिसार के गांव हिन्द्वान के किसान का कहना है कि सरकार ने बाजरे खरीद के लिए खाद आपूर्ति नियंत्रक विभाग, वेयरहाउस और हेफेड को अधिकृत किया है। ये एजेंसिया भी जिले में बाजरे की खरीद नहीं कर रही है।