hrbreakingnews.com

हिसार के उकलाना में कमर्शियल और रिहायसी सेक्टर के लिए 288 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, इन गांवों में होगी खरीद

New sector in hisar : हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना में विकास को लेकर एक बड़ी योजना सामने आई है। यहां नई कमर्शियल और रिहायशी सेक्टर विकसित करने के लिए करीब 288 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। HSVP की तरफ से इसके लिए प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। इस योजना में उकलाना के पांच गांव की जमीन शामिल होगी। चलिए जान लेते हैं उकलाना क्षेत्र में विकास को लेकर सामने आई इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी
 
हिसार के उकलाना में कमर्शियल और रिहायसी सेक्टर के लिए 288 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, इन गांवों में होगी खरीद

HR Breaking News : (New sector in hisar) हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना में शहरी विकास को नई गति मिलने वाली है। यहां कमर्शियल और रिहायशी सेक्टर (Commercial and residential sectors) विकसित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की तरफ से प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। उकलाना में नई सेक्टर विकसित करने के लिए पांच गांवों की 288 एकड़ जमीन का अधिग्रहण (Land acquisition) किया जाएगा। प्राधिकरण की तरफ से जारी की गई जानकारी के अनुसार कमर्शियल सेक्टर 3p और रिहायशी सेक्टर 8p के लिए जमीन की जरूरत  बताई गई है। दोनों परियोजनाओं के लिए 1 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि तय की गई है। चलिए जान लेते हैं हिसार जिले (Hisar News) के उकलाना (New sector in Uklana) क्षेत्र में विकसित होने वाले इस नए सेक्टर से जुड़ी पूरी जानकारी। 


कमर्शियल सेक्टर 3p के लिए 104.93 एकड़ जमीन की जरूरत 


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) की योजना के तहत उकलाना में कमर्शियल सेक्टर 3p विकसित करने के लिए 104.93 एकड़ जमीन की जरूरत है। इस सेक्टर के लिए बुड्ढा खेड़ा, प्रभु वाला और सूर्य वाला गांव की जमीन शामिल की गई है। यहां कमर्शियल गतिविधियों के लिए नया सेक्टर विकसित करने का प्लान है। नया सेक्टर विकसित होने से यहां शहरी विकास को बढ़ावा (Promoting urban development) मिलने की संभावना है। 


Residential sector के लिए चाहिए इतनी जमीन


Residential sector विकसित करने के लिए 183.82 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है। इस परियोजना में भैरी अकबरपुर, बुड्ढा खेड़ा और उकलाना गांव की जमीन शामिल है। इस सेक्टर के विकसित होने से उकलाना में आवासीय क्षेत्र का विस्तार हो सकेगा।

31 अक्टूबर तक चलेगा प्रोसेस


प्राधिकरण के उपलब्ध रिकॉर्ड में दोनों सेक्टरों के लिए 1 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक की अवधि दर्ज की गई है। जमीन से जुड़े किसान और दूसरे इच्छुक व्यक्ति विभाग के पोर्टल (HSVP Portal) पर जाकर आवेदन और नोटिस से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

टोटल 288.75 एकड़ जमीन की जरूरत (Hisar news)


कमर्शियल सेक्टर के लिए 104.93 एकड़ और रिहायशी सेक्टर के लिए 183.82 एकड़ जमीन की जरूरत बताई गई है और इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए टोटल 288.75 एकड़ जमीन की जरूरत है। हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र में नए सेक्टर विकसित हो जाने से प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी आने के साथ-साथ क्षेत्र के शहरी विकास को काफी ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।