Haryana Ka Mausam : हरियाणा में दिखे गर्मी तेवर, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ है। यहां पर फरवरी माह के आखिर में ही गर्मी की तपीश बढ़ गई है और गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम (Haryana Weather) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं कि आगामी दिनों में हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है। 
 

HR Breaking News - (Haryana Mausam) फरवरी का महीना कुछ ही घंटो में समाप्त होने को है, उसके बाद मार्च महीने की शुरुआत हो जाएगी। अब इस बार फरवरी माह में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया था। अब इसी बीच आईएमडी ने हरियाणा के मौसम (Haryana Ka Mausam)  को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से।

किन जिलों में कितना रहा तापमान 


फरीदाबाद समेत कई शहरों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस दौरान हिसार में अधिकतम तापमान 32.7°C रिकॉर्ड किया गया है। वहीं,नारनौल और नूंह में पारा 32°C के करीब पहुंच गया है। इसके साथ ही चंडीगढ़ में 29.3°C तापमान रहा। मौसम विभाग (IMD Weather Updates)  का कहना है कि आज 28 फरवरी से आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं है।


मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन में तकरीबन 1 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है और यह सामान्य से तकरीबन 4.7 डिग्री ज्यादा चल रहा है।

कहां रहा सबसे ज्यादा तापमान


इस दौरान हिसार (Hisar Ka Mausam) में सबसे अधिक तापमान रहा है। यहां पर पारा 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, भिवानी में 31.8 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 31.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। गुरुग्राम में 30.9 डिग्री और मंडकोला में 30.1 डिग्री तापमान रहा है।


इसके साथ ही चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Chandigarh)  29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। अंबाला में तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 27.8 डिग्री और रोहतक में 29.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सिरसा में 28.5 डिग्री तापमान रहा। 


हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana Weather Updates)  में कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। बीते कुछ दिनों सभी जिलों में बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि अभी यहां पर सुबह- शाम को हल्की ठंड बनी हुई है। बीते दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क रह है। वहीं, आज यानी 28 फरवरी से बीच-बीच में आंशिक बादल (Haryana Rain Forecast) छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन फिलहाल तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है।