Haryana Ka Mausam : हरियाणा में मौसमी गतिविधियां जारी, पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी, IMD ने किया अलर्ट जारी

Haryana Ka Mausam : हरियाणा में मार्च की शुरुआत हो गई है और इस महीने के शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। अभी हरियाणा में रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर अपडेट (Haryana Ka Mausam) जारी किया है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
 

HR Breaking News (Haryana Mausam )  हरियाणा में मार्च की शुरुआत के साथ लगातार तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। अब यहां पर सर्दी की विदाई हो चुकी है। अब इन दिनों हरियाणा के कई जिलों में पारा लगातार बढ़ रहा है। अब यहां पर लगातार तापमान (Haryana Weather Updates)  बढ़ने से धूप का असर खूब दिखाई दे रहा है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

 

किन जिलों में कैसा रहा मौसम 


आईएमडी के मुताबिक कई जिलों में तापमान 32 डिग्री पार पहुंच गया है और भिवानी में तापमान  32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। नारनौल और पलवल में 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही फरीदाबाद में भी मौसम (Haryana Weather Forecast)  शुष्क है और आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने को लेकर पूर्वानुमान जताया है।

 

किन जिलों में सबसे ज्यादा रहा तापमान 


वैसे तो पहले ही कई जिलों में तापमान (Haryana Temprature)  32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भिवानी में सबसे अधिक तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हिसार में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 29.4 और चंडीगढ़ में 29.1 डिग्री तापमान (Temperature in Chandigarh) रिकॉर्ड किया गया है। इसके  साथ ही गुरुग्राम में 30.5 डिग्री और मेवात के नूंह में 31.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

मार्च की शुरुआत में पड़ रही खूब गर्मी 


इस बार हरियाणा (Haryana Ka Mausam )  में मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। हालांकि सुबह-शाम को हल्की ठंडक अभी भी महसूस हो रही है। बीते दिनों औसत अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की हल्की गिरावट आई है, फिर भी तापमान सामान्य से तकरीबन 4.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। कई जगहों पर तापमान में मामूली गिरावट देखी गई है। हिसार में तापमान (temperature in hissar) 2.4 डिग्री नीचे आ गया है। वहीं, भिवानी में तापमान 1. 7 डिग्री बढ़ गया  है, जिससे वहां गर्मी और ज्यादा महसूस हुई।


पूरे प्रदेश में कहीं भी बारिश (haryana rain) रिकॉर्ड नहीं की गई है। सभी मौसम केंद्रों पर दिन भर बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है और आगामी दिनो में पारा और चढ़ सकता है।