home page

Haryana में चलेगा बुलडोजर, होली के बाद 12 कॉलोनियों में होगी कार्रवाई, नोटिस जारी

Action on illegal construction : हाल ही में हरियाणा सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। बता दें कि अब सरकार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने का फैसला लिया है। इसको लेकर नोटिस (illegal construction) भी जारी कर दिया गया हे। बता दें कि सरकार इस पर काम होली के बाद करेगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सरकार के इस फैसले के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 | 
Haryana में चलेगा बुलडोजर, होली के बाद 12 कॉलोनियों में होगी कार्रवाई, नोटिस जारी

HR Breaking News-(Bulldozer action Haryana) राज्य में अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कार्रवाई को तेज कर दिया है। अब अवैध कॉलोनियों की लिस्ट को तैयार किया जा रहा है। प्रशासन ने अभियान में 12 कॉलोनियों को चिह्नित किया है। जिसके बाद अवैध कॉलोनियों (Bulldozer action on illegal construction) पर पीला पंजा चलाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने नोटिस जारी कर दिये हैं। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 

 

12 कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर-

 

होली के बाद गुरुग्राम जिले में अवैध रूप से पनप रही 12 कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाने का सरकार ने फैसला लिया है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने जमीन मालिकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है। इसके साथ ही तहसीलदार (Haryana News) को भी इन कॉलोनियों में रजिस्ट्री नहीं करने के लिए पत्र लिखा गया है।

 


अधिकारियों ने जारी किये निर्देश-

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया के निर्देश पर कनिष्ठ अभियंताओं की ओर से पटौदी, सोहना, फर्रुखनगर, भौंडसी में सर्वे किया था। सर्वे में ये बात सामने आई कि साढराणा गांव में चार, पातली हाजीपुर (Bulldozer action on illegal construction) में एक, भांगरौला में एक, बोहड़ाकलां में एक, भोंडसी में तीन, माकडौला में एक और धनकोट में एक कॉलोनी अवैध रूप से काटी जा रही है। ये कॉलोनियां लगभग 40 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही हैं।


7 गांव की कॉलोनियां शामिल-

अमित मधोलिया, डीटीपीई, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, किसी भी नई कॉलोनी को विकसित नहीं होने दिया जाएगा। नए सर्वे में सात गांवों में 12 कॉलोनियां (show cause notices) विकसित होने का मामला सामने आया है। जमीन मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही में जल्द ही पुलिस बल की मौजूदगी में इन कॉलोनियों को तोड़ा जाएगा।

तीन अवैध कॉलोनियों पर चलाया जाएगा बुलडोजर-

गौर करने वाली बात ये है कि गुरुग्राम में प्रशासन की बुलडोजर वाली कार्रवाई को लगातार जारी है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने गुरुवार को भी पटौदी क्षेत्र में अवैध रूप से पनप रही तीन कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था। पुलिस बल की मौजूदगी में ये अभियान चलाया गया है। किसी तरह का विरोध (illegal construction demolition) सामने नहीं आया। डीटीपीई अमित मधोलिया के अनुसार, गांव नरहेड़ा में करीब चार एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी। इस कॉलोनी में 15 मकान बनाने की तैयारी की गई थी। सड़क का निर्माण कर दिया था। सूचना मिलने पर जमीन मालिकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस कॉलोनी को मलबे में मिला दिया है।


यहां पर चलेंगे बुलडोजर-

इस कॉलोनी को तोड़ने के बाद तोड़फोड़ दस्ता गांव पटौदी में पहुंचा जाएगा। इस गांव में लगभग ढाई एकड़ में नई कॉलोनी विकसित किया जा रहा था। यहां पर पांच मकान बनाने के लिए चारदीवारी की गई थी। सड़क भी बना दी गई थी, इसकी वजह से बुलडोजर (Bulldozer action in gurugram) की मदद से इन्हें उखाड़ दिया गया। इसके पश्चात तोड़फोड़ दस्ता गांव जाटौली में पहुंच गया है। इस गांव में भी लगभग चार एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी और तीन मकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा था। पांच मकान बनाने के लिए डीपीसी डाली गई थी। बुलडोजर (Bulldozer action) की मदद से इन्हें मलबे में मर्ज कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि इन कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त पर प्रतिबंध लगाने के लिए तहसीलदार को पत्र लिख दिया है।