Haryana Ka Mausam : हरियाणा में इस दिन आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया नया अपडेट 

Mausam Update : उत्तर भारत के लगभग सभी राज्य में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पिछले कई दिनों से अलग-अलग जगहों पर हो रही झमाझम बारिश की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। अब एक बार फिर से बारिश (Rain Alert in Haryana) का सिलसिला शुरू होने वाला है मौसम विभाग ने हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 

 

HR Breaking News - (Haryana Weather)। हरियाणा में पिछले कई दिनों से लगातार मौसम बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को भी हरियाणा में कई जगहों पर झमाझम बारिश देखने को मिली है जिससे मौसम एक बार फिर से ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने इस बीच राज्य में और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (IMD Weather) का कहना है कि आने वाले दिनों में हरियाणा की कई जिलों में जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है।

इन 8 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश - 

आज सुबह हरियाणा (Haryana Weather) के आठ जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बरसात हुई है। आज महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। इसके साथ ही फतेहाबाद, सिरसा, भीवानी हिसार (Hisar Mausam) और चरखी दादरी में भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

आंधी तूफान के साथ इस दिन होगी बारिश - 

 
मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana ka Mausam) के अलग-अलग जिलों में आने वाले दिनों के लिए बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, 25 मार्च तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद फिर 26 मार्च को मौसम साफ रहेगा और 27 मार्च से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 27 मार्च को तेज मेघगर्जन के साथ बारिश (IMD Rain Alert) होगी। इस दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। इसके बाद 29 मार्च को फिर आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

आज कैसा रहेगा मौसम - 


आज के मौसम (Aaj ka Mausam) की बात करें तो दिन की शुरुआत में मौसम साफ रहेगा। दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास होगा, जबकि शाम के समय कुछ इलाकों में बादल नजर आ सकते हैं। वहीं 25 मार्च को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 

30 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम का हाल - 

 


मौसम विभाग (Kal ka Mausam) ने 26 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, जबकि 27 मार्च को बादल छाएंगे और उत्तरी हरियाणा के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान हवा की रफ्तार तेज रहेगी।

मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक, 28 मार्च को धूप तेज रह सकती है जिससे गर्मी का एहसास बढ़ेगा। हालांकि, सुबह और शाम को मौसम कूल बना रहेगा। 29 मार्च को एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ क्षेत्रों में बादल नजर आएंगे। वहीं कई जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है, 30 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है और हल्की गर्मी का एहसास रहेगा।