home page

Gold Price : धड़ाम से गिरा सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम

Gold Price : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही है। आज 23 मार्च को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में 10 ग्राम के रेट (Gold Price Updates)  क्या चल रहे हैं।
 | 
Gold Price : धड़ाम से गिरा सोना, अब इतने में मिल रहा 10 ग्राम

HR Breaking News (Gold Price) सोने-चांदी की कीमतों में  फेरबदल का दौर जारी है। अब बीते कुछ दिनों के ताबड़तोड़ उछाल के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस शादी ब्यह के सीजन में सोना खरीददारो के पास सोना खरीदने का सुनहरा मौका हो सकता है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट (Gold Silver Price ) क्या चल रहे हैं। 

 

MCX पर सोने के भाव


घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों  (Sone Chandi Ke Rate) में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर बाजार खुलते ही सोने के भाव में 4.92 प्रतिशत और चांदी के रेट में 6 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके बाद गोल्ड रेट तकरीबन 1,37,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा और सिल्वर के रेट 2,13,166 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहे हैं। सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices)  में अचानक से आई गिरावट मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के चलते डॉलर के मजबूत होने की वजह से आई है।


कितने में मिलेगा एक तोला 


आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गोल्ड का भाव (gold price)  1,44,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज 7,448 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के बाद गोल्ड ने ओपनिंग की है।  वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को MCX पर चांदी का भाव (Silver Rate on MCX) 2,27,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था। जो आज 14,304 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट के साथ खुला 

 

इन  महानगरों में सोने के भाव 


दिल्ली  (Delhi Gold Rate)


24 कैरेट गोल्ड रेट 1,46,110 रुपये 
22 कैरेट गोल्ड रेट 1,33,940 रुपये 
18 कैरेट गोल्ड रेट 1,09,620 रुपये 
1 किलो चांदी की कीमत 2,44,900 रुपये 

बेंगलुरु  (Bangluru Gold Rate)


24 कैरेट गोल्ड रेट 1,45,960 रुपये 
22 कैरेट गोल्ड रेट 1,33,790 रुपये 
चांदी की कीमत 2,44,900 रुपये 

मुंबई  (Mumbai Gold Rate) 


24 कैरेट गोल्ड रेट 1,45,960 रुपये
22 कैरेट गोल्ड रेट 1,33,790 रुपये 
18 कैरेट गोल्ड रेट 1,09,470 रुपये 
चांदी की कीमत 2,44,900 रुपये 

चेन्नई  (Chennai Gold Rate) 


24 कैरेट गोल्ड रेट 1,48,570 रुपये 
22 कैरेट गोल्ड रेट 1,36,190 रुपये 
18 कैरेट गोल्ड रेट  1,13,590 रुपये 
चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये