Haryana Rain Alert : इस दिन आएगी हरियाणा में बारिश, गरज-चमक के साथ गिरेंगी बौछारे

Weather Update : देश के ज्यादातर इलाकों में मौसम और बदलाव के दौर पर है और पिछले सप्ताह से ही गर्मियों ने देश में कई जगहों पर दस्तक दे दी है, सर्दियों ने पूरी तरह से विदाई ले ली है। इसी बीच मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा राज्य के कई जिलों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आइए खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में हरियाणा राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम।

 

HR Breaking News : (Haryana Weather) देश के सभी राज्यों के साथ-साथ हरियाणा राज्य में भी अब मौसम बदलने लगा है और गर्मियों की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा राज्य में बरसात को लेकर अब बड़ा अलर्ट जारी किया गया है और बताया गया है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में गरज चमक के साथ बौछारों वाली बरसात देखने को मिल सकती है। आइए खबर में जानते हैं हरियाणा में किस दिन आएगी बरसात।


सोमवार के दिन हरियाणा (Haryana News) के अंबाला में दिन का अधिकतम तापमान 32°C रहा, जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री ज्यादा है। रात का न्यूनतम तापमान 18.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री अधिक है। पिछले 24 घंटों में जिले में कहीं भी बरसात नहीं हुई। 


मौसम विभाग (IMD Latest Updates) के अनुसार 14 मार्च तक अब मौसम हल्के बादलों के साथ बना रहेगा और इस दौरान तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

 

 
तेज गर्म हवाओं से लोग बेहाल


मार्च महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही दिन के समय गर्मी लगातार बढ़ने लगी है। गर्मी की वजह से हालात ऐसे हो गए हैं कि बीतें दो दिनों से दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान दादरी जिले में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।


वायु प्रदूषण में सुधार 


हवा (AQI Level Of Haryana) में नमी का स्तर 32 प्रतिशत दर्ज किया गया। सोमवार को वायु प्रदूषण में भी थोड़ा सुधार देखने को मिला और AQI 106 रिकॉर्ड किया गया, जिसे स्वास्थ्य के लिए नार्मल माना जाता है।
राज्य के मौसम (Haryana weather) में हुए इस बदलाव का असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा है। पिछले कुछ दिनों से लोग अब अपने घरों और दुकानों में पंखे तथा कूलर चलाने लग गए हैं। बाजारों में भी ठंडे पर पदार्थ की मांग बढ़ती जा रही है जैसे आइसक्रीम, फलों के जूस और  लस्सी आदि।


पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। इन दिनों सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में अच्छी-खासी भीड देखी जा रही है। कई जगहों पर तो दिन के समय वाहनों और ग्राहको की अधिक भीड के कारण जाम जैसे हालात बन जाते हैं।