Haryana New Bypass : दिल्ली से जुड़ेगा हरियाणा, बनाया जाएगा 27KM लंबा बाईपास, जान लें रूट
New Bypass : हरियाणा राज्य के जिलों को एक दूसरे के साथ कनेक्ट करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्य में नए एक्सप्रेसवे और हाईवे के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। अब हरियाणा वालों के लिए एक और गुड न्यूज़ सामने आई है। अब हरियाणा और दिल्ली की कनेक्ट को बेहतर करने के लिए सरकार ने 27 किलोमीटर लंबा नया बाईपास बनाने की घोषणा की है। चलिए नीचे खबर विस्तार से जानते हैं किस रूट पर नया बाईपास तैयार किया जाएगा।
HR Breaking News - (new bypass in haryana)। हरियाणा राज्य के विकास को गति देने के लिए लगातार सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली और हरियाणा की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक नया बाईपास बनाया जाएगा। बता दें छावला में बीएसएफ कैंप के पास दिल्ली हरियाणा बॉर्डर से लेकर वेस्ट दिल्ली के बाईपास दारापुर तक नजफगढ़ ड्रेन (new bypass in haryana) पर 27 किलोमीटर लंबा टू लेन बाईपास बनाने की योजना है।
इस रूट पर बनेगा नया बाईपास -
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह बाईपास (New Bypass) नजफगढ़ ड्रेन के दोनों किनारो पर तैयार किया जाएगा। इस बाईपास के निर्माण पर लगभग 454 करोड रुपए की लागत आएगी। छावला से छठ झटकरो तक ड्रेन के लेफ्ट बैंक पर 6.05 किलोमीटर लंबी रोड का निर्माण होगा। नजफगढ़ ड्रेन (Najafgarh Drain) पर रोड निर्माण और ड्रेसिंग का प्रस्ताव सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने दिसंबर को हुई बोर्ड मीटिंग में सामने रखा था। इस बोर्ड के अध्यक्ष और सिंचाई मंत्री प्रवेश साहिब सिंह व अन्य मेंबर्स ने मंजूरी दे दी है। नाले की ड्रेसिंग पर लगभग 382 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। मीटिंग में मादीपुर नगर विधायक ऋतुराज झा, हरीनगर विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और राजकुमार चौहान भी मौजूद रहे।
कॉलोनियों में बेहतर कनेक्टिविटी
सिंचाई मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि नजफगढ़ ड्रेन की लगभग कुल लंबाई 57 किलोमीटर है। यह वजीराबाद से निकलकर वेस्ट दिल्ली और साउथ वेस्ट दिल्ली (South West Delhi) से होते हुए हरियाणा की ओर जाती है। इस ड्रेन के दोनों किनारो पर सैकड़ो कालोनियां बसी हुई है। फिलहाल बेहतर सड़क कनेक्टिविटी ने होने की वजह से लाखों लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी कॉलोनी को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए दिल्ली हरियाणा बॉर्डर के पास छावला बीएसएफ कैंप (Chhawla BSF Camp) से बसाई दारापुर तक 27.40 किलोमीटर लंबी टू लेन रोड बनाने का फैसला लिया है। इस रोड के बनने से सफर आसान और पहले से कहीं ज्यादा तेज हो जाएगा।
सिल्ट हटाने के लिए 382 करोड़ खर्च
सिंचाई और बाढ़ विभाग (Irrigation and Flood Department) ने सिल्ट हटाने का 382 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था, जिसे बोर्ड मीटिंग में मंजूरी मिल गई। मंत्री ने बताया कि नवंबर 2022 में नजफगढ़ ड्रेन में सिल्ट के हालात जानने के लिए बेसिक सर्वे करवाया गया था। सर्वे में सामने आया कि ड्रेन में कुल 116.60 लाख cubic मीटर सिल्ट जमा है। पिछले तीन सालों में 24.84 लाख cubic मीटर सिल्ट निकाली जा चुकी है। लेकिन अभी 91.76 लाख cubic मीटर सिल्ट निकालना बाकी है।
नया बाईपास बनने से ट्रैफिक जाम की होगी छूट्टी -
ड्रेन पर बनने वाली दो लेन की रोड रिंग रोड (Ring Road) और आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक भार को कम करेगी। इसके अलावा साउथ-वेस्ट दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में जाने के लिए ककरोला रोड मुख्य रास्ता है। नई रोड बनने के बाद ककरोला रोड और द्वारका के गोलक लिंक रोड (Golakh Link Road) पर भी ट्रैफिक काफी कम होगा। इससे साउथ-वेस्ट दिल्ली की सड़कों पर जाम की समस्या में सुधार आएगा।
