{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में 24 घंटे में सामान्य से 1484 प्रतिशत ज्यादा बारिश, 72 घंटे के लिए 8 जिलों में अब भी अलर्ट

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभकाफी सक्रिय नजर आ रहा है। हरियाणा में मौसम को लेकर अभी तक के अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में बारिश ने किसानों का काफी नुकसान किया है। मंडियों में पड़ी फसल भीग गई तो खेतों में खड़ी फसल बिछ गई है। इससे धान की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। आगे भी बारिश का अलर्ट जारी रहेगा। 
 

HR Breaking News (Haryana me barish ka alert) हरियाणा में मानसून बीतने के बाद पश्चिमी विक्षोभ ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। प्रदेश में किसानों को इस बारिश से काफी परेशानी हुई है। वहीं, संकट यानी बारिश के बादल अभी छंटे नहीं है। आने वाले दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 1484 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। 

 

 

पिछले 24 घंटे में हरियाणा में बारिश 


पिछले 24 घंटे में हरियाणा में औसत रूप से 7.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 12 अक्टूबर को आमतौर पर 0.5 एमएम तक बारिश होती है। यह सामान्य से 1484% अधिक है। हरियाणा के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, अक्टूबर महीने में अब तक हरियाणा में सामान्य से 59% बारिश ज्यादा हो चुकी है। यह 8.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि आमतौर पर 1 से 12 अक्टूबर तक 5.5 एमएम बारिश होती है। 

अगले 72 घंटे की बारिश का अलर्ट 


हरियाणा में अगले 72 घंटे में भी अलग-अलग जिलों में बारिश का अलर्ट है। 13 अक्टूबर को कैथल और कुरुक्षेत्र में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। 14 अक्टूबर को राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पानीपत के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 15 अक्टूबर को फिर से चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटे में हरियाणा में बारिश
NUH 1.9 0.9 114%
 PALWAL 8.9 1 790%
YAMUNA NAGAR 11.5 0.3 3748%
SONEPAT 31.7 0.4 7822%
SIRSA 0.2 0 2082%
ROHTAK 5.7 0.1 5638%
REWARI 0.3 0.3 -11%
PANIPAT 3.8 0.1 3733%
PANCHKULA 10.4 1.7 513%
MAHENDRAGARH 0.4 0.6 -29%
KURUKSHETRA 37.1 0.3 12275%
KARNAL 12.3 0.5 2369%
KAITHAL 20.1 0.2 9956%
JIND 1.8 0.1 1700%
JHAJJAR 1.9 0.6 219%
HISAR 0.1 0 1337%
GURGAON 10 0.5 1900%
FATEHABAD 1.2 0.1 1067%
FARIDABAD 9.5 2 375%
CHARKHI DADRI 0 0.3 -100%
BHIWANI 0 0.1 -100%
AMBALA 29.8 1.5 1886%
HARYANA 7.9 0.5 1484%

1 से 12 अक्टूबर तक हरियाणा में बारिश
NUH 1.9 7.9 -76%
 PALWAL 8.9 6 47%
YAMUNA NAGAR 14.5 9.4 54%
SONEPAT 31.7 7.3 332%
SIRSA 4.9 3.1 57%
ROHTAK 5.7 5.4 6%
REWARI 0.3 6.3 -96%
PANIPAT 3.8 4 -4%
PANCHKULA 19.8 7.2 175%
MAHENDRAGARH 0.4 5.5 -92%
KURUKSHETRA 37.1 5.3 595%
KARNAL 12.3 5.7 116%
KAITHAL 20.1 3.5 470%
JIND 1.8 4.4 -59%
JHAJJAR 1.9 3 -37%
HISAR 0.1 4 -96%
GURGAON 10.1 6.4 57%
FATEHABAD 1.2 3.4 -66%
FARIDABAD 9.5 10.5 -10%
CHARKHI DADRI 0 4.7 -100%
BHIWANI 0 4.2 -100%
AMBALA 32.5 10.2 219%
HARYANA 8.7 5.5 59%