hrbreakingnews.com

दिल्ली से करनाल तक नमो भारत ट्रेन पर बड़ा अपडेट, मिट्टी परीक्षण और जियोटेक्निकल जांच पूरी 

namo bharat update : दिल्ली से करनाल के बीच करनाल के बीच नमो भारत चलाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस दौरान इस रूट के लिए मिट्टी परीक्षण और जियोटेक्निकल जांच पूरी हो गई है। अब इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच पूरी की गई है।

 
दिल्ली से करनाल तक नमो भारत ट्रेन पर बड़ा अपडेट, मिट्टी परीक्षण और जियोटेक्निकल जांच पूरी

HR Breaking News (namo bharat update) : दिल्ली से हरियाणा के करनाल तक नमो भारत ट्रेन (delhi se karnal tak namo bharat train) चलाने की योजना में अहम चरण पूरा हो गया है। प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए पूरे रूट पर मिट्टी के नमूने लेने और जिओ टेक्निकल जांच का काम पूरा कर लिया गया है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर इंजीनियर यह तय कर सकेंगे की किन स्थानों एलिवेटेड ट्रैक (elevated track) और पिलर की नींव किस तकनीक से तैयार की जाएगी। इससे परियोजना के निर्माण की योजना बनाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली से करनाल तक हुई मिट्‌टी की जांच

परियोजना के तहत दिल्ली (delhi news) से करनाल (karnal news)  का की ओर अलग-अलग स्थान पर मशीनों से जमीन की खुदाई की गई। इसके बाद मिट्टी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में उनकी जांच कराई गई। इस प्रक्रिया से जमीन की मजबूती, मिट्टी की बनावट और भार सहने की क्षमता का आकलन किया जाता है। इन जानकारी के आधार पर ट्रैक और पिलर की नींव की गहराई में रचना तय करने में मदद मिलेगी।

136 किलोमीटर लंबा होगा रूट

दिल्ली से करनाल नमो भारत कॉरिडोर (Delhi to Karnal Namo Bharat Corridor) करीब 136 किलोमीटर लंबा होगा। इस परियोजना पर लगभग 33,000 करोड रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसमें हरियाणा सरकार की हिस्सेदारी 74,72 करोड़ रुपए बताई गई है। राज्य सरकार कॉरिडोर के लिए जरूरी जमीन की सीधे खरीद करने की योजना भी बन चुकी है। 

यहां से संचालन शुरू करने की योजना 

जानकारी के (delhi se karnal tk yha se chlegi Namo Bharat Corridor) अनुसार इस रोड पर नमो भारत ट्रेन का संचालन दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होने का प्रस्ताव है। यहां से ट्रेन नरेला, कुंडली, सोनीपत, गन्नौर और पानीपत सहित प्रमुख इलाकों से होते हुए करनाल तक पहुंचेगी। परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली और करनाल के बीच यात्रा का समय घटकर करीब डेढ़ घंटे रह जाएगा। जिससे रोजाना नौकरी, कारोबार और अन्य कामों के लिए इस रूट के लोगों को लाभ मिल सकेगा।

यहां तक बनेगे स्टेशन

कॉरिडोर (namo bharat ke bnege itne station)  के लिए प्रस्तावित स्टेशन सूची में दिल्ली, सराय काले खां, नरेला, सोनीपत, कुंडली, बहालगढ़ चौक, मुरथल, गन्नौर, बरही, केएमपी, पानीपत, समालखा, सिवाह, पानीपत सिटी, करनाल, कोहांड, घरौंडा, करनाल आईएसबीटी, सेक्टर-7, करनाल बाईपास इन इलाकों में स्टेशन बनने योजना में प्रस्तावित है।