Haryana Delhi Rain Alert : हरियाणा में इस दिन होगी बारिश, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी झमाझम
Haryana Delhi Rain Alert :हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं बारिश की बात करें तो बीते 24 घंटे में प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश दर्ज नहीं की गई है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि है कि आगमाी समय में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि इस दौरान प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश होने की कोई भी संभावना विभाग की ओर से नहीं जताई गई है।
HR Breaking News (Weather Alert Haryana) हरियाणा के बारे में मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में प्रदेश के तामपान में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में प्रदेश में मार्च महीने में ही कई जिलों में मौसम मई-जून जितना गर्म हो सकता है।
इस बीच किसानों को अपनी फसलों का अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे में बढ़ते तापमान का साफ-साफ असर फसलों पर दिखाई देगा। अभी काफी जगहों पर खेतों में खड़ी फसलों को पूरी तरह पकने में समय लग सकता है। ऐसे में अगर तेज धूप और बढ़ते तापमान के चलते दाने ज्यादा जल्दी पकते हैं तो यह हल्के रहेंगे। इससे किसानों को नुकसान हो सकता है।
जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार 19 मार्च के आसपास प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। ऐसे में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर में मौसम करवट ले सकता है। यहां बारिश होने की संभावना विभाग ने व्यक्त की है, जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
जानें कहां कितना रहा तापमान
मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान जींद के पांडु पिंडारा का रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही इस दौरान गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसे में यह तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान अंबाला व रोहतक में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
साथ ही इस दौरान हिसार में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस व भिवानी में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान करनाल का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। करनाल का न्यूनतम तापमन 15.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। नूंह का न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, इस दौरान प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ का रहा है। ऐसे में यहां का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।