Haryana Weather Alert : हरियाणा का मौसम लेगा करवट, इस दिन गर्मी से मिलेगी राहत
Haryana Weather Alert :कई दिनों से पूरे उत्तर भारत में मौसम अपने तेवर दिखा रहा है। कई राज्यों में तेज धूप व बढ़ते तापमान के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मार्च महीने के अभी तक के दिनों में भी मौसम में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। प्रदेश में ठंड अभी पूरी तरह खत्म हो चुकी है और इस बीच न्यनूतम व अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को भी मिल रही है।
HR Breaking News (Weather Alert Haryana) मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इन दिनों प्रदेश का न्यनूतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते समय में गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, रोहतक व अंबाला में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस व हिसार में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान अगर हम बात करें प्रदेश के अधिकतम तापमान की तो इस दौरान फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के मुताबिक हाल-फिलहाल में प्रदेश में बारिश होने के आसार बेहद कम हैं। साथ ही मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आगामी 19 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर हरियाणा व एनसीआर में मौसम बदल सकता है। ऐसे में 19 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।
लगातार बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार कुछ समय पहले सुबह व शाम को प्रदेश में हल्की ठंड बरकरार थी। हालांकि अब कुछ समय से तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिला है। अब प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़त हो रही है। ऐसे में अब लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है।
आगे कैसा रहने वाला है मोसम
मौसम विभाग चंडीगढ़ की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन यानी 9 मार्च को प्रदेश का औसतन न्यूनतम तापमान 8 मार्च के मुकाबले 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। वहीं, बीते कई दिनों के मुकाबले वर्तमान में रात के समय औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में अब लोगों को अब गर्मी के चलते पंखे भी चलाने पड़ रहे हैं।
