haryana weather alert : हरियाणा में मानसून फिर होगा एक्टिव, लगेगी सावन की झड़ी, 24 से 48 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश
haryana weather : हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से वेदर का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अलग अलग हिस्सों सामान्य से बहुत अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सावन की फुवांरे पड़ रही हैं।
HR Breaking News (haryana me barish) प्रदेश में आज मौसम सुहाना है और प्रदेश के ऊपर बादल छाए हुए हैं। ज्यादातर जिलों में धूप की आंख मिचौली चल रही है तो बहुत से जिलों में सावन की फंवारे पड़ रही हैं, जिसमें जीटी रोड किनारे के जिले शामिल हैं।
सामान्य से ज्यादा हुई प्रदेश में बारिश
हरियाणा में सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हो चुकी है। अभी तक प्रदेश में सामान्य से 29 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। प्रदेश में 189.9 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।
जबकि आम तौर पर 20 जुलाई तक 147.5 एमएम बारिश दर्ज (barish ka alert) की जाती है। प्रदेश में अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। महेंद्रगढ़ में तो 157 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।
इन जिलों में हो रही है बारिश
हरियाणा के अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर जारी है। झज्जर, सोनीपत, रोहतक, पानीपत, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर के इलाकों में बहुत हल्की बारिश (rain alert) दर्ज की जा रही है। प्रदेश में चारों ओर बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग की ओर से अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
फसलों के लिए संजीवनी हो रही साबित
प्रदेश में मानसून उम्मीद से ज्यादा एक्टिव है। मानसून की बारिश तगड़ी हुई है। फसलों के लिए बारिश संजीवनी साबित हो रही है। मौसम विभाग (IMD rain alert) के अनुसार मानसून की हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 2 दिनों में बारिश हल्की हुई है, परंतु अब एक बार फिर से मानसून एक्टिव होने वाला है।
22 जुलाई से जोर पकड़ेगा मानसून
प्रदेश में 22 जुलाई से मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और अगले 24 से 48 घंटे में प्रदेश में तगड़ी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश (low rain) हुई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी भी झेलनी पड़ी है। परंतु, अब तगड़ी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
आज के लिए हल्की बारिश की संभावना
प्रदेश में आज के लिए हल्की बारिश (light rain in Haryana) की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में 11 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से हवा चल रही है। मौसम लगातार सुहावना बना हुआ है। प्रदेश में तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और आद्रता 70 से 90% के बीच रहने का अनुमान है।
प्रदेश में 11 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। पूरे प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और मौसम सुहावना बना रहेगा। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव का दौर जरूर रहेगा।
22 जुलाई से मानसून की हवाए फिर से तेजी से आएंगी और प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस सीजन की बारिश खेतों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रही है।