Haryana Weather : हरियाणा में फिर लौटी ठंड, IMD ने इन जिलों में किया बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां सुबह धूप खिल रही है। वहीं,  दिन में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाता है। अब एक बार फिर हरियाणा में ठंड  लौट रही है। अब इसी बीच मौसम विभाग (IMD Rain Alert)  ने हरियाणा के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आइए खबर में जानिए हरियाणा के मौसम के बारे में -
 
 

HR Breaking News (Haryana Weather)। हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज  एकदम  बदला हुआ है। मार्च महीने के आखिर में पड़ रही ठंड ने एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया है। अब इन दिनों सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में बादल, बूंदाबांदी से मौसम साफ रह सकता है। खबर में जानिए हरियाणा के मौसम (Haryana Weather Update) से जुड़े अपडेट के बारे  में-

 

 

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम 


हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Western disturbance active in Haryana) होने से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, क्योंकि प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। हालांकि  इसके बाद भी प्रदेश का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।  मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस भिवानी (Bhiwani Ka Temprature)  में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, 22 मार्च को करनाल जिले में सबसे कम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस देखा गया है। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 15°C है। 

किन जिलों में बरसेंगे मेघा 


मौसम  एक्सपर्ट का कहना है कि आज प्रदेश में मौसम (Haryana Ka Mausam) में आंशिक बदलाव होने की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)के प्रभाव के चलते प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार है।  मौसम विभाग का कहना है कि आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश (Haryana Rain Alert) की संभावना है।  इसके साथ ही सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।

23 से 25 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम 


मौसम जानकारों का कहना है कि बारिश होने की वजह से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना। हालांकि अभी प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा (Haryana Weather Forecast) में आज 23 से 25 मार्च के बीच बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और तेज हवाएं  चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 

मार्च  के आखिर तक हरियाणा का मौसम
 आईएमडी के मुताबिक 25 और 26 मार्च को मौसम साफ रह सकता है।  इस दौरान दिन में धूप निकलने के साथ ही तापमान में(Haryana Ka Temprature)  बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद 27 मार्च तक बादल छाए रहने की संभावना है और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार है।  वहीं 28 मार्च को मौसम एक बार फिर स्थिर हो सकता है। इसके अलावा 29 मार्च को मौसम फिर बदलेगा और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश के आसार है।