home page

Gold Silver Rate : नहीं रूक रहा सिलसिला, आज इतने गिर गए सोने चांदी के दाम

Gold Silver Rate : सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से कीमती धातुआं की कीमतों में बहुत बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। अब लोगों को लग रहा है कि सोना और चांदी फिर से अपने पुराने रेट के ग्राफ पर आ सकते हैं। वहीं, निवेशकों को अब भी सोने व चांदी से तेजी की उम्मीद है। 

 | 
Gold Silver Rate : नहीं रूक रहा सिलसिला, आज इतने गिर गए सोने चांदी के दाम

HR Breaking News (Gold Silver rate) सोना और चांदी इस सप्ताह लगातार गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। पिछली काफी लंबे टाइम से आई स्थिरता के बाद लोगों को सोने चांदी में तेजी की उम्मीद थी, परंतु, उम्मीदों के विपरित सोने में गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं अब सोने चांदी के दाम कितने चल रहे हैं। 

 


राष्ट्र स्तर पर सोने की कीमत


देश में 10 ग्राम सोना 1,44,825 रुपये पर चल रहा है। इसमें 129 रुपये यानी 0.09% की गिरावट देखी गई है। वहीं, सोने का न्यूनतम भाव 1,43,385 रुपये दर्ज किया गया है। सोने का अधिकतम भाव 1,48,457 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 1,48,302 रुपये दर्ज किया गया है। सोना कल 1,44,954 पर बंद हुआ था। 

 

 

चांदी में बड़ी गिरावट


चांदी की कीमतों में अब बड़ी गिरावट दिख रही है। चांदी के दाम 2,27,470 रुपये प्रति किलो चल रहे हैं। इसमें 3,990 यानी 1.72% गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का न्यूनतम भाव 2,23,305 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। वहीं चांदी का अधिकतम भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी का ओपन प्राइस 2,39,948 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का पिछला बंद भाव 2,31,460 रुपये रहा है। 

 


कॉमेक्स पर भी गिरी चांदी


इंटरनेशनल बाजार में भी चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी 67.81 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। वहीं, चांदी का ओपन प्राइस 72.83 डॉलर रहा है। चांदी का अधिकतम भाव 74.62 डॉलर व न्यूनतम भाव 67.74 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। कल चांदी 71.215 रुपये पर बंद हुई थी। 


कॉमेक्स पर सोने की कीमत


कॉमेक्स पर सोने में भी तगड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज कॉमेक्स पर सोना 4,492 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। इसमें 113.70 डॉलर यानी कि 2.47% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने का आज का ओपनिंग प्राइस 4,653.90 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का अधिकतम भाव 4,738.20 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम भाव 4,478.40 डॉलर प्रति औंस रहा है। सोने का पिछला बंद भाव 4,605.70 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।