{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana ka Mausam : हरियाणा के 10 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, जान लें बारिश कब होगी 

Haryana ka Mausam : हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अब बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह और शाम के समय हल्की धुंध भी नजर आने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के 10 से ज्यादा जिलों में घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में बारिश होगी या नहीं?

 

HR Breaking News - हरियाणा में ठंड में दस्तक दे दी है और अब कोहरा छाने लगा है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा (Aaj ka Mausam) के 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, नूंह, चरखी दादरी, हिसार, हांसी, सिरसा, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद में घना कोहरा छाने की संभावना है। 


22 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार 22 नवंबर तक हरियाणा में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। अगले तीन से चार दिन में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसे रात और सुबह की समय ठिठुरन बढ़ेगी। हालांकि, इस दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क रह सकता है और प्रदेश के किसी भी जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की या भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 

प्रदेश में 4 डिग्री से ज्यादा गिरा तापमान - 

हरियाणा (Haryana ka Mausam) में न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो 24 घंटे में अधिकतम तापमान फतेहाबाद में 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। गुरुग्राम में 23 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 24.3 डिग्री सेल्सियस, महेंद्रगढ़ में 25.2 डिग्री सेल्सियस, कैथल में 26.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। हरियाणा की अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम में दर्ज की गई है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है।


क्या हरियाणा में बारिश होगी? 

भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, साइक्लोन अकवान आज दोपहर बाद उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच टकरा सकता है। ये हरियाणा के तटीय क्षेत्र से काफी दूर रहेगा। इसलिए हरियाणा में तूफानी हवाओं या भारी बारिश नहीं होगी। हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय घना कोहरा नजर आ सकता है।