20 नवंबर 2026 को सोने चांदी के भाव का मार्केट क्रैश, सोना 5 तो चांदी 9 हजार रुपए गिरी
HR Breaking News (Gold Silver Rate Down today) सोने चांदी के बाजार में लगातार गिरावट का सिलसिला बरकरार है। 20 नवंबर 2026 को एक बार फिर से बाजार खुलते ही सोना चांदी क्रैश कर गए हैं और चांदी 6% गिर गई है तो सोने में 3.94% की गिरावट आ चुकी है। सोने की कीमत 5000 से ज्यादा गिरी है तो चांदी की गिरावट 9.50 हजार के करीब पहुंच चुकी है। पिछले लंबे समय से सोने चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। कल यानी की 19 नवंबर को भाव स्थिर थे लेकिन एक बार फिर से सोने चांदी का ग्राफ उल्टे पैर चल पड़ा है।
MCX पर सोने की कीमत (MCX Gold Price)
एमसीएक्स पर सोने की कीमत लगातार गिरावट के स्तर पर चल रही है। आज बाजार खुलते ही सोना 5000 से ज्यादा गिर गया। फिलहाल सोने की कीमत 122630 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है जो कल के मुकाबले 4828 कम है। वहीं, आज का न्यूनतम भाव 1,22,234 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। अधिकतम भाव 1,23,629 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। आज सोना 1,33,639 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ही खुला था, जिसके बाद से गिरावट पर ही है। वहीं कल सोने की मार्केट 127452 पर बंद हुई थी।
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत (MCX Silver Price)
एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में भी दबाव बना हुआ है। चांदी की कीमत 9500 हजार के करीब गिर चुकी है। सुबह 9:10 बजे चांदी 148913 रुपए प्रति किलोग्राम चल रही है जो कल के मुकाबले 8569 रुपए प्रति 10 ग्राम कम है। आज चांदी की न्यूनतम कीमत 148034 रुपये दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम कीमत 151083 रुपए रही है। साल भर बाद चांदी डेढ़ लाख रुपए से नीचे आई है। आज का ओपनिंग प्राइस 151183 रुपए प्रति 10 किलोग्राम ही था जो कि कल चांदी 1 लाख 57042 पर बंद हुई थी।
इंटरनेशनल बाजार में भी गिरावट का सिलसिला जारी (Comex Silver Rate)
सोने चांदी की कीमतों में इंटरनेशनल बाजार में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 2.909 डॉलर गिर चुकी है जो कि 6.56% गिरावट है। चांदी की कीमत 41.46 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है। चांदी का आज का ओपनिंग प्राइस 42.86 डॉलर प्रति औंस रहा है, जबकि अधिकतम भाव 43.18 प्रति औंस दर्ज किया गया है। चांदी का न्यूनतम भाव 41.03 डॉलर प्रति औंस रहा है जबकि पिछला बंद भाव चांदी का 44.359 डॉलर प्रति औंस था।
सोने के भाव में और ज्यादा गिरावट (Comex Gold rate)
कॉमेक्स पर सोने की कीमत में भी ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 3534.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है जो कि कल के मुकाबले 151.20 डॉलर प्रति औंस कम है। आज कॉमेक्स पर सोने की कीमत 3633.80 पर ओपन हुई थी। आज का अधिकतम भाव 3638.10 प्रति औंस रहा है। वहीं न्यूनतम भाव 3518.50 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है। कल सोना कॉमेक्स पर 3685.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
सराफा बाजार में भी दिख रहा दबाव (Gold rate in Sarafa Bazar)
सोने चांदी की कीमतों में गिरावट का असर सराफा बाजार में साफ देखा जा रहा है। सराफा बाजार में सोने की कीमत 24 कैरेट की 1,39,322 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गई है जबकि 22 कैरेट का भाव 118503 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें लगातार गिरावट जारी है और यह कीमत और ज्यादा गिर सकती है। चांदी की कीमत सराफा बाजार में 159427 रुपए किलोग्राम दर्ज की गई है। यह गिरावट आगे और ज्यादा बढ़ सकती है।
