Haryana Weather : हरियाणा में गर्मी के दिखेंगे तेवर, IMD ने जारी किया अलर्ट
HR Breaking News : (Haryana Weather) पूरे उत्तर भारत का मौसम बदला हुआ है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है, लेकिन अब एक बार फिर मौसम (Haryana Weather Updates) करवट ले रहा है। अब इसी बीच आईएमडी ने प्रदेश में गर्मी के तेवर बरकरार रहने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जाने की हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है।
सबसे ज्यादा कहां बढ़ा तापमान
आईएमडी के मुताबिक राज्य के औसत अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। तापमान (Haryana Weather Temprature) सामान्य से तकरीबन 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्सादा रिकॉर्ड किया गया है।गुरुग्राम जिले में सबसे ज्यादा तापमान (High temperature in Gurugram district) रिकॉर्ड किया गया है। यहां पर तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
किन जिलों में कितना रहा तापमान
वहीं, हिसार में तो तापमान (Haryana Temprature) 29.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है और भिवानी (Bhiwani Ka Mausam) में 30.7 डिग्री और नूंह में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इसके साथ ही करनाल में 27.2 डिग्री, नारनौल में 28.5 डिग्री और अंबाला में 26.6 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। चंडीगढ़ में भी तापमान 27.2 डिग्री रहा है, जो देखा जाए तो सामान्य से तकरीबन 2.9 डिग्री ज्यादा है।
मार्च की शुरुआत में कैसा रहेगा मौसम
हालांकि इस दौरान नारनौल के आसपास दताल, अमरपुरा, निजामपुर, धौलेड़ा और नांगल शालू में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे यहां का मौसम कूल-कूल हो गया है। आईएमडी के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव (Western Disturbance Active) हुआ है, जिससे कुछ इलाकों में बारिश के आसार बने हुए है। फिर भी अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर ही रहा है।
मौसम विभाग (IMD Weather Updates) का कहना है कि 28 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। 28 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने के आसार है और अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
सब मिलाकर फरवरी के आखिर में हरियाणा (Haryana Weather Forecast) में गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। अगर ऐसा ही रहता है तो मार्च की शुरुआत में ओर ज्यादा गर्मी पड़ सकती है, जिसका असर आम लोगों के साथ ही किसानों पर भी पड़ सकता है।