Silver Price Today : चांदी की कीमतों में 0.34% की गिरावट, जानिये क्या है आज के ताजा रेट
Silver Price : लगातार बढ़ रही चांदी की कीमतों में अब गिरावट का दौर दर्ज किया जा रहा है। आज चांदी की कीमत में 0.34 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण बताये जा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से चांदी की ताजा कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (Silver Price Today) आज चांदी की कीमतों में 0.34 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसकी वजह से निवेशकों और खरीददारों के लिए बाजार में थोड़ा दबाव देखने को मिल रहा है। वैश्विक कमोडिटी भावों (global commodity prices) और डॉलर-रुपया के उतार-चढ़ाव के बीच चांदी कही कीमत में ये फॉल उतरी हुई रिपोर्ट हुई है, इसकी वजह से सराफा बाजार में खरीदारी के निर्णय प्रभावित हो सकते हैं। खबर के माध्यम से जानिये आज चांदी की क्या कीमत चल रही है।
बुलियन मार्केट में गिरा चांदी का रेट
बुलियन मार्केट में आज चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का दाम आज 15000 रुपये तक कम हुआ है। वहीं, 24 फरवरी को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमत (price of silver) 0.14 प्रतिशत गिरकर 2,64,972 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर चांदी 86.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी, जोकि 0.30 प्रतिशत की गिरावट को शो कर रहा है।
IBJA ने दी जानकारी
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट 2,64,075 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रहा है। बाजार में ये गिरावट वैश्विक टैरिफ को लेकर अनिश्चितता की वजह से आ रही है। हालांकि आज कीमतों (Silver Price Today) में नरमी है, लेकिन पिछले कुछ सत्रों में चांदी ने करीब 10 प्रतिशत तक की मजबूती दिखाई है। वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितता के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं।
वैश्विक व्यापार को लेकर दिखी असमंजस
अमेरिका में टैरिफ नीति को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप (Silver Price Fall reason) की पारस्परिक टैरिफ योजना पर रोक लगा दी है, लेकिन 15 प्रतिशत का आयात शुल्क बरकरार है। इससे वैश्विक व्यापार को लेकर असमंजस बना हुआ है। अब बाजार की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की जनवरी बैठक के मिनट्स पर है। ब्याज दरों (Chandi ka rate) को लेकर संकेत मिलने के बाद कीमती धातुओं की दिशा तय की गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक चांदी करीब 2,80,000 रुपये के स्तर के पास प्रतिरोध का सामना कर रही है। जब तक यह स्तर मजबूती से पार नहीं होता, तब तक कीमतें सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ रह सकती हैं।
जानिये आपके शहर में चांदी के रेट
दिल्ली में चांदी का दाम 2,85,010 रुपये प्रति किलो है।
मुंबई में चांदी का दाम (Mumbai Gold Price) 2,85,005 रुपये प्रति किलो है।
अहमदाबाद में चांदी का दाम 2,85,008 रुपये प्रति किलो है।
चेन्नई में चांदी का दाम 2,90,100 रुपये प्रति किलो है।
कोलकाता में चांदी का दाम 2,85,005 रुपये प्रति किलो है।
हैदराबाद में चांदी का दाम (Silver Rate in Hyderabad) 2,85,010 रुपये प्रति किलो है।
जयपुर में चांदी का दाम 2,85,020 रुपये प्रति किलो है।
भोपाल में चांदी का दाम 2,85,005 रुपये प्रति किलो है।
लखनऊ में चांदी का दाम 2,85,010 रुपये प्रति किलो है।
चंडीगढ़ में चांदी का दाम 2,85,000 रुपये प्रति किलो है।
