Haryana Weather : हरियाणा में गरज चमक के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी 

Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। लगातार तापमान में हो रही बढ़ौतरी से भयंकर गर्मी पड़ रही है। लेकिन अब एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। आज आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -

 

HR Breaking News - (Haryana Mausam Update)। हरियाणा में पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच अब बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके बाद फरीदाबाद और अंबाला जिले में सुबह के समय हल्की बारिश दर्ज की गई है। फिलहाल कई इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने प्रदेश के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि हरियाणा के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। 


मौसम में आएगा बड़ा बदलाव - 


हरियाणा के मौसम (Haryana Mausam Update) में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप देखने को मिल रही है जिससे भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है। कुछ जिलों में तापमान औसत से अधिक पहुंच गया है। वैसे पिछली तुलना में थोड़ा तापमान गिरा है, लेकिन अब भी सामान्य से कहीं ज्यादा बना हुआ है। IMD के अनुसार, आज और कल मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई जगह तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इस समय खेतों में फसल तैयार हो चुकी है और इस समय तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी से फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। 


आज कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (Weather Update) ने आज यानी 15 मार्च कई जिलों में बारिश को लेकर येलो और ओरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी जारी की है। इसके बाद 18 से 20 मार्च के बीच बारिश की गतिविधियों में और ज्यादा तेजी आएगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 

ऐसा रहेगा आज का तापमान - 


मौसम विभाग (Kal ka Mausam) की ओर से जींद, करनाल, कैथल, पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, यमुनानगर और पंचकूला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


IMD चंडीगढ़ के अनुसार, नूंह मेवात जिले में अधिकतम तापमान (Haryana Temperature) 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान करनाल जिलें 13.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं हरियाणा में आज सुबह का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा, नमी और अन्य मौसम की स्थितियों जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता है, जबकि अंबाला जिले में सुबह के समय तापमान 17 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। 


जान लें किस किस दिन होगी बारिश - 


IMD के अनुसार, हरियाणा में कुछ समय के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे आज हरियाणा के कई जिलों में बादल नजर आएंगे और हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। वहीं इस दौरान आज उत्तरी और पूर्वी जिलों में जैसे- अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत में भी तेज हवाओं के साथ बारिश (IMD Rain Alert) होगी। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 28-30°C और न्यूनतम तापमान 16-18°C के आसपास रह सकता है। वहीं 18 मार्च तक मौसम बारिश वाला रह सकता है। इसके बाद 19 मार्च को भी एक और मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा में दोबारा बारिश का दौर शुरू होगा। 

21 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम -


मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 19 मार्च को मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा (Haryana weather update) के कई जिलों में बरसात हो सकती है। वहीं 20 मार्च को मौसम कूल बना रहेगा, कई जिलों में बादल छाने की संभावना है और तेज हवाएं चलेगी। जबकि 21 मार्च को मौसम फिर से शुष्क रहने की संभावना है,दोपहर में गर्मी महसूस होगी, हालांकि सुबह-शाम मौसम सामान्य रहेगा।