Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का दिखा धूप ओर कोहरे का दोहरा मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लग रहा है। जहां सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, दिन में तापमान में बढ़ौतरी से गर्मी बढ़ रही है। हरियाणा में मौसम (Haryana Ka Mausam) का धूप और कोहरे का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। आइए खबर मे जानते हैं कि हरियाणा का मौसम कैसा बना रहने वाला है। 
 

HR Breaking News- (Haryana Weather) हरियाणा के कई जिलों में मौसम का दोहरा मिजाज नजर आ रहा है।  जहां एक ओर सुबह कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं, दिन में तपीश भरी गर्मी सता रही है। प्रदेश के इस दोहरे मिजाज को देख लोग काफी हैरान है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश (Haryana Weather Forecast) के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। खबर में जानिए कि हरियाणा के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-

हरियाणा के मौसम का हाल 


हरियाणा (Haryana Weather Updates) के कई जिलों में मौसम के दो रूप देखे जा रहे हैं। जहां कई जिले सुबह धुंध की हल्की चादर में लिपटा मिलते हैं तो वहीं दोपहर तक आसमान साफ होकर तेज धूप का अहसास होने लगता है। दो दिन पहले तक प्रदेश में लगातार तीसरे दिन धुंध छाई रही है। प्रदेश में सुबह कोहरा छाया हुआ  है और दोपहर में तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी महसूस हुई है।

आगामी दिनों कैसा रहेगा मौसम


मौसम जानकारों का कहना है कि न्यूनतम तापमान (UP Weather Temprature) में हल्की गिरावट और सुबह की नमी के चलते नमी बन रही है, लेकिन दिन में धूप के असर से धुंध छंटने लगती है। मौसम विभाग  का कहना है कि आज 26 फरवरी और 27 फरवरी (Haryana Ka Mausam) को आसमान साफ रह सकता है और 28 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, मार्च की शुरुआत में अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच सकता है।

लोगों को है अलर्ट रहने की जरूरत 


मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने लोगों से अपील की है कि प्रदेश में बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे  में लोगों को ठंडक और दोपहर की गर्मी के बीच शरीर को संतुलित रखना बेहद जरूरी है, नहीं तो उनकी सेहत पर असर पड़ सकता है। हरियाणा का मौसम देखते हुए यही संकेत दिए जा रहे हैं कि सुबह धुंध से सावधान रहें और दोपहर में बढ़ती गर्मी के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए।