Rajasthan Weather : राजस्थान के मौसम में आएगा बड़ा बदलाव, IMD ने बताया होली तक कैसा रहेगा मौसम
HR Breaking News - (Latest Weather Updates) मार्च महीने की शुरुआत होने वाली है और देश के ज्यादातर इलाकों से सर्दियों ने विदाई ले ली है। अब राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather Updates) भी बदलने वाला है। मौसम विभाग की तरफ से अपडेट जारी करते हुए बताया गया है कि राजस्थान से भी अब सर्दियां जाने वाली है और इन दोनों केवल सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। दिन भर में तेज धूप लोगों के पसीने छुड़ा रही है।
बीते कल राजस्थान की ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आईएमडी की तरफ से राजस्थान के मौसम (Weather News) को लेकर अपडेट जारी किया गया तथा बताया गया है कि अब गर्मी ने राजस्थान में भी दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग (IMD Latest Updates) की तरफ से अपडेट जारी करते हुए होली तक राजस्थान के मौसम के बारे में बताया गया है। आइए खबर में जानते आने वाले दिनों में राजस्थान में कैसा रहने वाला है मौसम।
सबसे कम और ज्यादा पारा
मौसम विभाग (Weather Updates) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, बीतें 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिला में पारा 36.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं लूणकरनसर में न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम केंद्र जयपुर (IMD Latest Updates) के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि अगले सप्ताह मौसम अधिकतर जगहों पर शुष्क रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में आने वाले 7 दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और चढ़ सकता है। र्च के पहले सप्ताह, खासकर होली के आसपास, गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। पश्चिमी राजस्थान में एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम बनने से लू जैसी स्थिति बन सकती है और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
जिलों में पारे की स्थिति देखें तो...
मौसम विभाग (Weather Updates) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, जयपुर में अधिकतम पारा 30.8°, न्यूनतम पारा 18.2° और जोधपुर में अधिकतम पारा 33.9°, बीकानेर में अधिकतम पारा 33.6°, जैसलमेर में अधिकतम पारा 34.6°, सीकर में अधिकतम पारा 30.0°, चूरू में अधिकतम पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
न्यूनतम पारे में भी अब गिरावट कम हो रही है। बाड़मेर में रात का पारा 19.6° तक पहुंच गया है, जिससे रातें भी गर्म होने लगी हैं। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्र माउंट आबू में मौसम अभी भी सुहावना है। यहां अधिकतम पारा 25.2° और न्यूनतम 11.2° के आसपास बना हुआ है।
विभाग की तरफ से जारी हुआ अलर्ट
बदल रहे मौसम के इस मिजाज को देखते हुए विभाग की तरफ से भी अलर्ट (IMD Alert) जारी हुआ है। देखने में आया है कि हर रोज पारे में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। दिन में तेज धूप और 15–35% नमी के कारण डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। दोपहर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। रेगिस्तानी जिलों में पारा अन्य क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा चढ़ सकता है। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में पारा लगातार ऊपर जाने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है
