Haryana Weather : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 48 घंटे तक होगी झमाझम बारिश
Haryana Weather 10 July : मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। हरियाणा के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से बारिश की गतिविधि लगातार जारी है। अगले 24 से 48 घंटे के लिए भी हरियाणा में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के कई इलाकों में तेज से अति तेज बारिश (heavy rain alert haryana) होने की संभावना दर्ज की गई है। आईए जानते हैं कि हरियाणा के किन 19 क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।
HR Breaking News (Haryana Weather) भारत मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट (Weather Alert) जारी किया गया है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगह बारिश न होने के कारण उमस भरी गर्मी भी परेशान कर रही है। अब मौसम विभाग (IMD) ने बता दिया कि हरियाणा में किन-किन क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में तेज बारिश होने वाली है। आईए जानते हैं मौसम के बारे में–
अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना
हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना दर्ज की गई है। हरियाणा के मौसम विभाग की ओर से इसके बारे में अलर्ट जारी किया गया है। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के मौसम में डॉक्टर मदन लाल खिचड़ ने कहा कि रात या फिर कल सुबह से बारिश (kal ka mausam) होने की संभावना बन रही है। इससे अगले 48 घंटे में हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी।
बाकी सालों के मुकाबले तगड़ी हो रही बारिश
प्रदेश के कई हिस्सों में बाकी वर्षों के मुकाबले तेज बारिश (rain alert) हो रही है। दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में तेज बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में कई जगह पर जल भराव की समस्या का भी सामना करना पड़ा है। वहीं, किसानों को धान की खेती करने के लिए सुविधा हुई है।
कैसा रहेगा 10 जुलाई का मौसम
हरियाणा में 9 जुलाई से ही हल्की बारिश (light rain in Haryana) की संभावना दर्ज की गई है। सुबह तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि दिन का तापमान अधिक से अधिक 30 डिग्री पहुंच सकता है। कई इलाकों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। 10 जुलाई को फिर से मौसम (Haryana kal ka weather) बिगड़ सकता है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह 30 डिग्री से भी कम जा सकता है। मौसम विभाग (IMD) की ओर से कल के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
11 और 12 जुलाई को ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा में 11 और 12 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे और तापमान में कमी देखने को मिलेगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस (Maximum temp in Haryana) तक रह सकता है, जबकि 12 जुलाई (haryana me kl ka mausam) के दिन मध्यम बारिश होने की भी संभावना है और तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। बारिश होने से भूजल स्तर को भी लाभ मिलेगा।
13 और 14 जुलाई को ऐसा रहेगा मौसम
हरियाणा में 13 और 14 जुलाई को भी मौसम (14 July Haryana ka Weather) सुहावना बना रहेगा। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि बारिश न होने की संभावना है। 14 जुलाई को मौसम फिर से बदल सकता है। हालांकि बारिश की संभावना बहुत कम है।
15 जुलाई को भी नहीं आएगी बारिश
हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई को भी मौसम (Haryana ka Mausam) सामान्य बना रहेगा, लेकिन तापमान में थोड़ी बढ़ौतरी देखी जा सकती है। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बारिश होने के बहुत कम चांस बन रहे हैं।
17 जुलाई तक नॉर्मल से भी कम बारिश की संभावना
हरियाणा में भारत मौसम विभाग (Haryana me barish) की ओर से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार अधिकतर हिस्सों में 11 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक नॉर्मल से कम बारिश हो सकती है। हरियाणा के पंचकूला (panchkula weather), अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और पानीपत, सोनीपत के कुछ हिस्सा व दिल्ली एनसीआर के जिलों में तेज बारिश दर्ज (Haryana me tej barish) की जा सकती है। जबकि बाकी हरियाणा में बारिश की गतिविधियां रहेंगी, लेकिन इतनी ज्यादा नहीं होगी।