Haryana Mausam : हरियाणा में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, IMD ने बताया कब तक बारिश और ओलावृष्टि का खतरा 

Weather Update : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। लगातार तापमान में हो रही बढ़ौतरी से गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं हाल ही में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है और ठंड का एहसास फिर होने लगा है। इस समय ओलावृष्टि होने के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। IMD ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा। 

 

HR Breaking New - (Haryana weather update)। हरियाणा समेत देश के विभिन्न राज्यों में कुछ दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश हुई है और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। हरियाणा में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से बुधवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सुबह से शाम तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिससे गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है। 

इन जिलों में बारिश - 


मौसम विज्ञानिकों ने बताया है कि हिसार (Hisar Mausam), महेंद्रगढ़, भिवानी, फतेहाबाद, रेवाड़ी, सिरसा, रोहतक और जींद सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में ओलावृष्टि भी हुई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे मौसम और ठंडा हो गया।


यह मौसम प्रणाली अभी अगले दो दिन तक सक्रिय रहेगी। इस दौरान प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में कल हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि यह विक्षोभ उत्तर प्रदेश की तरफ बढ़ेगा।


IMD ने बताया 28 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (IMD Mausam Update) का कहना है कि 22 से 24 मार्च के बीच मौसम शुष्क लेकिन बदलाव जारी रहेंगे। वहीं 24 मार्च और 28 मार्च को एक-एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिससे फिर मौसम बदलेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather), जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। इसका असर हरियाणा में देखने को मिलेगा। दिन और रात के तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड का एहसास होगा। 


इस वजह से बना चक्रवाती परिसंचरण - 

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 18 मार्च को सक्रिय हुए मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण बना। इससे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने के कारण उत्तर भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। हालांकि यह मौसम कृषि के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। 


जिला न्यूनतम अधिकतम

गुरुग्राम - 32.0 - 14.4
भिवानी - 29.5 - 14.1
चरखी दादरी - 29.9 - 14.2
अंबाला - 29.7 - 14.0
हिसार - 28.7 - 11.0
करनाल - 27.5 - 11.7
महेंद्रगढ़ - 28.0 - 13.1
रोहतक - 28.7 - 14.8


बिहार में भी आंधी तूफान और बारिश - 


बिहार (Bihar Ka Mausam) में भी बीते दो दिनों से मौसम बदला हुआ है। पिछले एक दो दिन से आंधी-तूफान और भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इस दौरान तेज हवाएं चलने से कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। 

अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अन्य भागों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बरसात होने की संभावना जताई गई है, जबकि बिहार (Bihar Weather Update) के 6 जिलों के अररिया, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में 40-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश और मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।