home page

Haryana वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस हाईवे को बनाया जाएगा फोरलेन

Haryana New Four Lane Road :हरियाणा इंफास्ट्रक्चर को बड़ा बूस्ट मिलने वाला है। दरअसल, सरकार राज्य में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कहीं नई शहर बसाए जा रहे हैं तो कई जिलों में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए नए हाईवे और पुरानी सड़कों को फोरलेन करने का काम किया जा रहा है। अब हरियाणा वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने एक ओर हाईवे को फोरलेन करने की मंजूरी दे दी है। आईये नीचे खबर में जानते हैं -

 | 
Haryana वालों के लिए बड़ी खूशखबरी, इस हाईवे को बनाया जाएगा फोरलेन

HR Breaking News - (Haryana New Four Lane Road)। हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को सुधारने का काम जोरों-शोरों से किया जा रहा है। राज्य में कई एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है जिनमें से कुछ को सरकार ने हरि झंड़ी दे दी है। वहीं कई जिलों के बीच पुरानी सड़कों  को चौड़ा (Road doubling) करने का आदेश दिया गया है। प्रदेश में सड़क नेटवर्क बढ़ने से लाखों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सफर पहले से आसान और तेज होगा। इसके साथ ही कई छोटे शहरों और कस्बों के विकास को भी गति मिलेगी। अब हरियाणा (Haryana News) में सरकार ने एक हाईवे को फोरलेन करने की मंजूरी दी है। 

 

 


स्टेट हाईवे के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ -


हरियाणा के वरिष्ठ नेता कृष्ण लाल पंवार ने पानीपत से जींद तक लंबे समय से जर्जर पड़े स्टेट हाईवे (State Highway Widening) के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ किया है उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। 
 


हाईवे पर खर्च किए जाएंगे 184.40 करोड़ रुपये -


उन्होंने कहा कि पानीपत से जींद (Panipat to Jind State Highway) तक की यह सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है, जिसकी वजह से आए दिन लाखों वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अन्य ग्रामीण सड़कें बेहतर स्थिति में थीं, लेकिन इस स्टेट हाईवे की खराब हालत के कारण क्षेत्रवासी लगातार असुविधा झेल रहे थे। ऐसे में क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार ने इस हाईवे के पुनर्निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस सड़क के दौहरिकरण पर लगभग 184.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 


अलग-अलग चरणों में किया जाएगा काम - 


अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में पानीपत से दरियापुर मोड़ तक के हिस्से के लिए 86.96 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसका नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। यह हिस्सा फोरलेन बनाया जाएगा।


शुरूआत में NOC न मिलने में आई अड़चनें -


दरअसल, फॉरेस्ट विभाग (Forest Department) से NOC न मिलने की वजह से शुरूआत में कुछ अड़चनें आईं, लेकिन प्रढाना गांव की पंचायत से आवश्यक भूमि लेकर समस्या का समाधान किया गया है। इसके एवज में करीब 11.32 करोड़ रुपये पंचायत को दिए गए हैं, जिसके बाद फॉरेस्ट विभाग की एनओसी (NOC) मिलने पर कार्य शुरू हो सका है। 


सफीदों से जींद तक रोड को किया जाएगा 10 मीटर चौड़ा -


सफीदों से जींद (Safidon to Jind Road) तक सड़क को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि वहां पर भूमि से जुड़े कई मुद्दों के कारण रोड फोरलेन नहीं बन सकेगा। सौधापुर, मतलौडा और नारा क्षेत्र में सड़क के किनारों पर इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी और जल निकासी के लिए सीसी नालों का निर्माण किया जाएगा, ताकि वर्षा के दौरान पानी सड़क पर जमा न हो और आवागमन बाधित न हो। 


इन विभिन्न विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी -


परियोजना के सुचारू संचालन के लिए और काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग बजट आवंटित किया गया है। HT लाइन शिफ्टिंग का कार्य HVPN को, LT लाइन का कार्य UHBVN को और जनस्वास्थ्य विभाग को भी आवश्यक धनराशि दी गई है, उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे और निर्धारित 24 माह की अवधि में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।