Haryana Weather : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, अगले 5 दिन आंधी और बारिश का अलर्ट 

Aaj Ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। मार्च महीने की शुरुआत भयंकर गर्मी के साथ हुई, लेकिन अब कुछ दिनों से आसमान में काले बादल नजर आ रहे हैं और अलग-अलग स्थान पर जोरदार बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। आईए जानते हैं खबर में विस्तार से -

 

HR Breaking News - (Haryana Mausam Update)। हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च महीने की शुरुआत में तापमान तेजी से बड़ा और गर्मी ने कहर बरपान शुरू कर दिया था, लेकिन अब एक के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आया है। अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान कम हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


इस दिन एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ  -

अब मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर 26 और 27 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। खासतौर पर 26 मार्च को फतेहाबाद, हिसार (Hisar Ka Mausam), सिरसा, जींद, भिवानी, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश होने की संभावना है। 27 मार्च को कई जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बाकी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। 

31 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम - 

दूसरा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 29 मार्च को एक्टिव होगा। इसका असर 30 और 31 मार्च को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में इस दौरान अच्छी-खासी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग अनुसार, बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और फिर से ठंड का एहसास होगा।

अब हरियाणा में कैसा है मौसम - 


अभी हरियाणा में दिन का तापमान (Haryana temperature) लगातार बढ़ रहा है। मार्च के आखिर में लोग दोपहर में गर्मी महसूस करने लगी है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में लगभग 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 25 मार्च को गुरुग्राम में तापमान 35 डिग्री तक जा पहुंचा। वहीं हिसार में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भिवानी में 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहा मौसम - 


देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR ka Mausam) में मौसम तेजी से बदल रहा है। फरीदाबाद और आसपास के जिलों में आज से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। 26 मार्च को मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है‌। दिल्ली-एनसीआर (Delhi Mausam) में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और तेज ठंडी हवाएं चलने का भी अनुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना बना रहेगा। 


किस किस दिन होगी बारिश - 


मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 27 मार्च को भी आसमान में बदले नजर आएंगे। अलग-अलग स्थान पर हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। 28 मार्च को हल्की धूप खिली रहेगी, लेकिन आसमान में बादल भी नजर आएंगे। 29 मार्च को फिर से तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। अगले कुछ दिन हरियाणा और दिल्ली-NCR के लोगों के लिए सुकून भरे रहने वाले हैं। भीषण गर्मी के बीच होने वाली इस बारिश से मौसम कूल बना रहेगा।