home page

Gold Silver Rate 26 March : सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today - सोने चांदी की कीमतों में आज बंपर तेजी देखने को मिली है। पिछले दिनों आई बड़ी गिरावट के बाद अब दोनों कीमती धातुओं में उछाल देखने को मिल रहा है। अगर आप सोने में चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज का लेटेस्ट प्राइस जरूर चेक कर लें।

 | 
Gold Silver Rate 26 March : सोने और चांदी की कीमतों में बंपर उछाल, चेक करें अपने शहर का ताजा रेट 

HR Breaking News - (Gold-Silver Rate Today)। सोने चांदी में आए दिन हो रहे बड़े बदलाव निवेश को और खरीदारों की टेंशन बढ़ा दी है। सोना अचानक सस्ता हो जाता है तो वहीं अगले ही पल रेट आसमान छूने लगते हैं। ऐसा ही कुछ पिछले तीन-चार दिनों में देखने को मिला है। सोमवार और मंगलवार को सोने और चांदी (Sona Chandi ka bhav) में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली तो वहीं अब दो दिन से दोनों कीमती धातुओं में तगड़ी तेजी दर्ज की जा रही है। आज 26 मार्च 2026 को सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल आया है।


एक दिन में सोना 3.38 प्रतिशत हुआ महंगा - 

आज रामनवमी के अवसर पर देश में सोना-चांदी के रेट महंगे हुए हैं। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोना (Delhi Gold Rate) महंगा होकर 1,46,830 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां 1,46,680 रुपए प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में गोल्ड की कीमत (Sone ka Rate) 4,900 यानी 3.38 प्रतिशत बढ़कर 1,49,700 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट - 

दरअसल, अमेरिका के साथ ईरान के संभावित संघर्ष विराम की संभावना है, जिसकी वजह से कच्चे तेल (crude oil) और डॉलर की कीमतों में गिरावट आई है। इसका सीधा प्रभाव सोने व चांदी की कीमतों पर भी हुआ है। ताजा खबरों के अनुसार ईरान को इस संघर्ष में संघर्ष विराम तक पहुंचाने के लिए अमेरिका से 15 सूत्रीय प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। हालांकि, अमेरिका ईरान के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4556.55 डॉलर प्रति औंस पर है। 

देश के प्रमुख शहरों में सोने का रेट - 


देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,46,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,34,610 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।


अब बात करें मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने के रेट (Gold Price Today) की तो यहां 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,40,680 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,460 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 


पुणे और बेंगलुरु में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Sone ka Bhav) 1,46,880 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,34,460 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

अहमदाबाद में 22 कैरेट गोल्ड का रेट (Ahmedabad Gold Rate) 1,34,510 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,46,730 प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड किया गया है।

हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत (Hyderabad Gold Rate) 1,46,880 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,34,460 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत (Bhopal Sone Ki kimat) 1,34,510 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,730 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

 लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना महंगा होकर (Lucknow Gold Price) 1,34,610 पर जा पहुंचा है, जबकि 24 कैरेट गोल्ड 146830 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत (Chandigarh Gold Rate) 1,46,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,34,610 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 


आज चांदी का लेटेस्ट रेट - 


सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों (Silver Rate) में भी रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है। 26 मार्च की सुबह चांदी की कीमत 2,50,100 प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सिल्वर का रेट (Chandi ka Rate) 11,250 यानी 4.89% महंगा होकर 2,41,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 72.67 डॉलर प्रति औंस है।