{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा के मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में किया शामिल, जानें क्लेम का कैलकुलेशन

Haryana में सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं का क्रियान्वन किया जा रहा है। फसलों और बागवानी में किसानों को सक्षम बनाने के लिए कई परियोजनाएं चल रही है। अब मधमक्खी पालकों के लिए सरकार ने सौगात दी है। प्रदेश के मधुमक्खी पालकों को सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री बागवानी योजना में शामिल किया गया है। 
 

HR Breaking News (मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना) हरियाणा में मधुमक्खी पालकों के लिए नायब सिंह सैनी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सैनी सरकार की तरफ से प्रदेश में मधुमक्खी पालकों को अब बीमा का लाभ दिया जाएगा। बीमा का लाभ मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत दिया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 


50 रुपये में मिलेगा 1250 का कवर
योजना के तहत मधुमक्खी पालकों को प्रति बॉक्स अथवा कॉलोनी के हिसाब से लाभ दिया जाएगा। नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने मधुमक्खी पालन को 'मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना' (Mukhyamantri bagvani Bima Yojana) में शामिल किया गया है। योजना के अनुसार केवल और केवल 50 रुपये के प्रीमियम में प्रति कॉलोनी और बॉक्स 1,250 रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा। योजना के अनुरूप मैक्सिमल पर भी लीमिट सेट है। इसके अनुसार अधिकतम 6.25 लाख रुपये तक का बीमा क्लेम मिलेगा।

क्या कहते हैं सीएम 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भी इसपर प्रतिक्रिया आई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से मधुमक्खी पालकों मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल करने पर कहा गया है कि सरकार का उद्देश्य किसानों और मधुमक्खी पालकों की आय बढ़ाने के साथ उन्हें जोखिमों से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। 


FAQs मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना for मधुमक्खी पालक
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना क्या है?

हरियाणा सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना को लागू किया गया है। इस योजना के तहत बागवानी करने वाले किसानों को उनकी फसल आदि के नुकसान पर आर्थिक लाभ दिया जाता है। योजना के तहत प्रीमियम कटता है, फिर नुकसान पर उसकी भरपाई की जाती है। 

क्या मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में मधुमक्खी पालन आता है?
हां, मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना कें अंतरगत मधुमक्खी पालन को भी शामिल किया गया है। 


मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अंतरगत मधुमक्खी पालन में कितना क्लेम मिलेगा? 
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अंतरगत मधुमक्खी पालन में प्रति बॉक्स 1250 रुपये और अधिकतम 6.25 लाख रुपये का लाभ दिया जाएगा। 


मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में मधुमक्खी पालकों को कितना प्रीमियम भरना होगा?
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में मधुमक्खी पालकों को 50 रुपये प्रति बॉक्स प्रीमियम देना होगा।