hrbreakingnews.com

हरियाणा में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, 30 हजार दर्शक बैठ सकेंगे, 163 करोड़ होंगे खर्च 

Haryana Cricket Stadium :हरियाणा में प्रशासन की ओर से कई प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू किया गया है। अब जल्द ही प्रदेश में नया क्रिकेट स्टेडियम (Haryana Cricket Stadium) बनाया जाने वाला है, जिसमे 30 हजार दर्शक बैठ सकेंगे। इस स्टेडियम पर 163 करोड़ खर्च होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने का प्लान है।
 
हरियाणा में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, 30 हजार दर्शक बैठ सकेंगे, 163 करोड़ होंगे खर्च

HR Breaking News (Haryana Cricket Stadium) हरियाणा में अब जल्द ही नया क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाने वाला है। इस नए स्टेडियम की दर्शक क्षमता (seating capacity of new stadium) को बढ़ाकर 30 हजार किया गया है। स्टेडियम में अन्य व्यवस्था की जाने वाली है। सरकार से मंजूरी मिलते ही इसका आगे का कार्य शुरू हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर तकरीबन 163 करोड़ खर्च हो सकते हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

नगर निगम ने की DPR तैयार 


फरीदाबाद एनआईटी (Faridabad NIT) में मौजूद राजा नाहर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (international cricket stadium) अंतरराष्ट्रीय मोर्चा का वेट अब जल्द ही खत्म होने वाला है। सालों से अधूरे पड़े स्टेडियम का काम फिर शुरू होगा। नगर निगम ने नई डीपीआर तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया है।

 

कब तक पूरा होगा स्टेडियम का काम 


इसके अनुसार स्टेडियम (Haryana New Cricket Stadium) की दर्शक क्षमता 25000 से बढ़कर 30000 की जाने वाली है। स्टेडियम के बचे हुए निर्माण काम पर 163.46 करोड़ का खर्च होने की संभावना है। पहले से बजट 50 करोड़ रुपए बढ़ा है। मार्च 2017 तक निर्माण पूरा करने का मकसद है।

 

स्टेडियम में होंगे ये इंतजाम


 मौजूदा स्टैंड को तोड़ कर शुरू से बनाया जाने वाला है। पहले इसमें बदलाव की योजना थी। स्टेडियम (Haryana New Cricket Stadium Facilities) में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के साथ ही उनके बैठने, एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था भी बेहतर होगी। खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर व प्रसारण से जुड़ी सुविधाओं को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से विकसित करने का प्लान है।