{"vars":{"id": "93802:4123"}}

5, 6, 7, 8 अक्टूबर को हरियाणा, यूपी, पंजाब, हिमाचल के 70 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें वेदर रिपोर्ट

weather update : मौसम में पिछले कई दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है। मौसम विभाग (IMD Weather Updates) की ओर से 5, 6, 7, 8 अक्टूबर को हरियाणा, यूपी, पंजाब, हिमाचल, जम्मू कश्मिर के  के 70 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। चलिए जानतें हैं इसके बारे में विस्तार से।  

 

HR Breaking News (weather update) : मानसून की विदाई के बाद अचानक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 8 अक्टूबर को हरियाणा, पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू आदि के 70 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने बताया कि यह सिलसिला 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

 

5 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी बारिश (5 october ka mausam)

 

5 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, पिथौरगढ़, बागेश्वर जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया जारी किया गया है। इस दौरान यहां पर तेज गति से हवाएं भी चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 5 से 8 अक्टूबर के बीच उत्तराखंड के अलावा हरियाणा यूपी पंजाब हिमाचल के कई इलाकों में बारिश की संभावना बन सकती है।

6 अक्टूबर का मौसम (6 october ka mausam)

6 अक्टूबर को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला इन इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया  है। इसके अलावा उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पुरी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधम सिंह नगर, चंपावत आदि इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं यूपी के जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, खीरी, सीतापुर, लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर यूपी, सरस्वती, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ आदि इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान यहां पर तेज गति से हवाएं भी चलेगी।

7 अक्टूबर का मौसम देखिए (7 october ka mausam)

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर को पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, नया शहर, रूपनगर, सास नगर इलाकों में भारी बारिश देखने मिलेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पुरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल,  अल्मोड़ा इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।  यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बांदा, बरेली, पीलीभीत, खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, सरस्वती, बलरामपुर यूपी, गोंडा, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ आदि कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

8 अक्टूबर का मौसम जानिए (8 october ka mausam) 

8 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के पूंछ, मुजफ्फराबाद, कुपावड़ा, रियासी,बांदीपोड़ा, अनंतनाग, गंदेरबल,  बारामूला, बड़गांव, पुलवामा, किश्तवाड़, रामबाण, राजौरी, जम्मू, कठुआ, उधमपुर, डोडा  आदि इलाकों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, सास नगर, फतेहगढ साहिब आदि इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू मंडी, शिमला आदि इलाकों में में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल आदि इलाकों में भारी बारिश का लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, सरस्वती, बलरामपुर यूपी, गोंडा, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ आदि कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

9 अक्टूबर को जानिए इन इलाकों में अलर्ट (9 october ka mausam)

9 अक्टूबर को जारी  (october ka mausam)  अलर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, मुजफ्फराबाद, पूंछ, बांदीपुर, किश्तवाड़, जम्मू इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरन तारन, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, तरन तारन  सास नगर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं हिमरचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पुरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, नैनीताल इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर इन तीन इलाकों में बारिश का भारी अलर्ट जारी किया।