DA Hike 2027 : 90 दिन बाद से महंगाई भत्ता 67 फीसदी? कर्मचारियों के लिए अपडेट
DA Hike 2027 :1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते पर बड़ा अपडेट आया है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अच्छा खासा इजाफा होने की उम्मीद है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी पर महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। कर्मचारियों को जल्द ही नए वेतन आयोग का लाभ मिलने की उम्मीद है, उससे पहले एक और आंकड़ा आया है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
HR Breaking News (DA Hike Update January 2027) देश के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल सातवें वेतन आयोग के तहत 60% महंगाई भत्ता मिल रहा है। यह महंगाई भत्ता जनवरी 2026 से लागू है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगले 3 महीने में महंगाई भत्ता 67% पहुंचने की उम्मीद है। इसको लेकर आंकड़े भी सामने आए हैं। चलिए जानते हैं आंकड़ों के बारे में विस्तार से-
जनवरी 2027 में 67% हो सकता है महंगाई भत्ता (DA Hike Update)
केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DR Hike) 60% दिया जा रहा है। जनवरी 2027 में यह बढ़कर 67 प्रतिशत जाने की उम्मीद है। फिलहाल कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का भी इंतजार है। उसी के बीच अब कर्मचारियों के लिए नया अपडेट आया है, जिसके तहत केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में अच्छा खासा इजाफा होने की उम्मीद है।
जुलाई 2026 से कितना हो सकता है महंगाई भत्ता (July 2026 DA Hike)
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जुलाई 2026 में भी महंगाई भत्ते का इजाफा होना है। जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% तक बढ़ाने का अनुमान सामने आया है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All india consumer price Index) के आंकड़ों के अनुसार कैलकुलेशन 63 से 64% के बीच बैठ रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 64% भी दिया जा सकता ,है जिससे कर्मचारियों को अच्छा खासा लाभ मिलेगा। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार यह अनुमान लगाया जा रहा है। सरकार ने इसकी कोई घोषणा नहीं की है। बता दें कि इससे पहले जनवरी 2026 से 60% महंगाई भत्ता लागू है, जिसे 2% बढ़ाया गया था।
3.8% बैठ रहा महंगाई का गणित (DA Hike by 4 percent)
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेबर ब्यूरो के जो आंकड़े आए हैं, उसके अनुसार तीन से चार प्रतिशत के बीच में महंगाई में बढ़ोतरी देखी जा रही है। जुलाई 2025 से 2026 तक ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का औसत आंकड़ा 3.8 अनुमानित है। ऐसे में राउंड फिगर में यह 4% लिया जा सकता है, क्योंकि दशमलव के बाद 5 से बड़ा अंक है।
| महीना | सूचकांक |
|---|---|
| जनवरी 2026 | 148.6 |
| फरवरी 2026 | 148.5 |
| मार्च 2026 | 149.1 |
| अप्रैल 2026 | 149.9 |
| मई 2026 | 150.8 |
| जून 2026 | 151.9 |
| जुलाई 2026 | 153.2 |
| अगस्त 2026 | 154.4 |
| सितंबर 2026 | पेंडिंग |
| अक्टूबर 2026 | पेंडिंग |
| नवंबर 2026 | पेंडिंग |
| दिसंबर 2026 | पेंडिंग |
जनवरी 2027 में 67% होने की उम्मीद (DA Hike in January 2027)
महंगाई में बढ़ोतरी अभी निरंतर जारी है। ऐसे में अब तक के अगस्त 2026 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (All India consumer price index 2026-27) के आंकड़े आए हैं, जिसके अनुसार 3% कम से कम महंगाई भत्ता जनवरी 2027 तक बढ़ सकता है। अगर अब 64% महंगाई भत्ता हो जाता है तो जनवरी 2026 से यह 67% होने का अनुमान है। रोजगार मंत्रालय के अधीन आने वाले लेबर ब्यूरो के अगस्त तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े जारी हो चुके हैं। जून में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का सूचकांक 151.9 अंक था जो जुलाई 2026 में 1.3 अंक बढ़ा और अगस्त में फिर 1.2 अंक चढ़कर 154.4 पर पहुंच गया है।
सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा (Employees Salary Hike)
अगर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इसी प्रकार से बढ़ोतरी (salary me ijafa) हो जाती है तो फिलहाल की सैलरी के अनुसार अच्छा खासा इजाफा आने वाले 90 दिन के बाद लागू हो सकता है। हालांकि इसकी घोषणा 2027 के अप्रैल तक की जा सकती है, इसमें लेवल 8 के कर्मचारियों की सैलरी 18000 रुपए बेसिक है तो उसमें महंगाई भत्ता 67% होने पर 12060 रुपए हो जाएगा। वहीं लेवल 4 में 25500 बेसिक सैलरी वाले का महंगाई भत्ता बढ़कर 17085 रुपए हो जाएगा। इसी प्रकार सभी कर्मचारियों के उनके लेवल के अनुसार सैलरी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे देश के 49 लाख कर्मचारियों और करीब 70 लाख पेंशनर्स को सीधा-सीधा लाभ मिलेगा।
