{"vars":{"id": "93802:4123"}}

27, 28, 29 नवंबर और 2 दिसंबर को होगी भारी बारिश, 14 राज्यों में धुंध छाने की चेतावनी 

Weather Update - नवंबर के आखिरी दिनों में ठंड तेजी से बढ़ी है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से तापमान डाउन आया है। मौसम विभाग ने 4 राज्यों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं 14 राज्यों में घना कोहरा नजर आ सकता है। इसके साथ ही IMD ने गरज चमक और तेज हवाओं के साथ मूसलार बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - देशभर में मौसम बदल रहा है। अब सुबह-शाम कोहरा नजर आने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर की शुरूआत से ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अगले कुछ ही दिनों में कई मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नहीं आ सकता है। इसके अलावा कुछ राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 


भारतीय मौसम विभाग (Mausam Update) ने 6 से ज्यादा राज्यों में अगले 2 दिसंबर तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में 120 से 200 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई है। इसके अलावा केरल में 70 से 110 एमएम बरसात दर्ज की गई। उड़ीसा के कुछ इलाकों में घना कोहरा नजर आया है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा के इलाकों में घना कोहरा छाने से दृश्यता 50 से 199 मीटर रह गई।


बनेगा चक्रवर्ती परिसंचरण -


मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के अनुसार उत्तर  पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसे सटे उत्तरी ओडिशा तथा दक्षिणी गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों के ऊपर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। 29 नवंबर के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवर्ती परिसंचरण बनने की संभावना है। इससे कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। 


दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 27, 28, 29 नवंबर और 2 दिसंबर को भारी बारिश - 

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में 26 से 28 नवंबर के बीच जमकर बादल बरसेंगे। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम रायलसीमा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 26 नवंबर से 2 दिसंबर, केरल माहे में 29 नवंबर से 2 दिसंबर को कहीं-कहीं बारिश होगी। आंध्र प्रदेश, यनम, केरल माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 27 से 28 नवंबर को तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश (Barish Alert) होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। 


पूर्वी भारत में 2 दिसंबर तक जारी रहेगी बारिश 


IMD के मुताबिक पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार दीप समूह में 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच गरज- चमक और तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है। 27 28 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ जगहों पर हल्की बरसात देखने को मिलेगी। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच यहां तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।

14 राज्यों में घना कोहरा छाने की चेतावनी - 


पश्चिम और मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक किसी भी राज्य में बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि यहां शीत लहर चलने और घना कोहरा छाने की संभावना है। 26 से 28 नवंबर के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की प्रबल संभावना है।

असम, मेघालय के कुछ हिस्सों में 27 नवंबर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब (Punjab weather), पश्चिम उत्तर प्रदेश 26 से 28 नवंबर, हिमाचल प्रदेश में 26 से 30 नवंबर, उड़ीसा में 27 नवंबर को घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है।