27, 28, 29 नवंबर और 1 दिसंबर को मूसलाधार बारिश का अलर्ट, धुंध छाने की भी संभावना
Mausam Update - देश भर में मौसम के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के राज्यों में मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में तेज बारिश तो कई में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - दिसंबर महीने की शुरूआत के साथ ही मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है वहीं उत्तर भारत के राज्य में तापमान 10 से काफी नीचे पारा आने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा में सबसे ज्यादा कोहरा नजर आया है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है जिससे मैदानी इलाकों में तापमान गिर सकता है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में होगी तेज बारिश -
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकाल में 25 नवंबर से 1 दिसंबर, केरल में 29 नवंबर से 1 दिसंबर, लक्ष्यद्वीप में 29 नवंबर तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 28 नवंबर, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 25 नवंबर को अलग-अलग जगह पर मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। वहीं केरल में 25 से 28 नवंबर के बीच बहुत भारी (Rain Alert) बरसात देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 25 से 27 नवंबर के बीच तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है
पूर्वी भारत में होगी बारिश - (Barish ka Alert)
पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो 25 से 26 नवंबर (26 november ka mausam) के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 27 नवंबर से 1 दिसंबर के दौरान तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बरसात होगी।
दिल्ली में 1 दिसंबर तक कैसा रहेगा मौसम -
भारतीय मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार 27 नवंबर को मौसम में बदलाव आएगा और घना कोहरा छा सकता है, हालांकि सुबह के समय यह हल्का रहेगा। इस दिन अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 28 नवंबर को हल्के स्तर का कोहरा नजर आ सकता है। तापमान में मामूली बदलाव होगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। 29 और 30 नवंबर, इन दोनों ही दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हल्के कोहरे के बीच अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिसंबर की शुरुआत के साथ ठंड बढ़ेगी, जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
हरियाणा का मौसम - (Haryana ka Mausam)
मौसम विभाग (Weather update) के अनुसार अब तेजी से वेदर में परिवर्तन आ रहा है। ऐसे में वीरवार को प्रदेश के चार जिले अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिले में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महेंद्रगढ़ का रात का तापमान 7.8 डिग्री तक आ सकता है। कोहरे के अलर्ट के साथ वाहन चालकों से आराम से वाहन चलाने की अपील की है।
इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा -
पश्चिम और मध्य भारत में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने अगले एक हफ्ते तक पश्चिम भारत और मध्य भारत के किसी भी राज्य में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि यहां ठंड बढ़ेगी।
सुबह और शाम के समय धुंध नजर आ सकती है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 25 से 27 नवंबर, 25 से 28 नवंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब 25 से 29 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश, 25 से 26 नवंबर के दौरान उड़ीसा में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है।
