7, 8, 9, 10 अक्टूबर को हरियाणा, यूपी, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड के 120 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश, आंधी का अलर्ट
HR Breaking News (IMD Rain Alert) : यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है। उसके बाद भी पिछले कई दिनों से बारिश का रोद्र रूप में यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल राज्यों में देखने को मिल रहा है। इतने दिनों से हो रही बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग की और से यूपी पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड के 120 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं। वहीं 10 अक्टूबर तक यह सिलसिला जारी रहने वाला है। खराब वेदर के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
7 से 10 अक्टूबर तक हरियाणा का मौसम (rain alert haryana)
मौसम विभाग (imd rain alert) ने 7 को हरियाणा के गुरूग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 8 अक्टूबर को 6 जिलों में चंडिगढ़ समेत कैथल, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। 9 अक्टूबर को हरियाणा के चंडिगढ़ समेत पंचकूला, करनाल, कैथल, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र इलाकों में वर्षा का दौर जारी रहेगा। वहीं 10 अक्टूबर को हरियाणा में बारिश की संभावना कम दिखाई दे रही है। इस दौरान कहीं छिटपुट बारिश या बादलवाई देखने को मिलेगी।
7 से 10 अक्टूबर को यूपी के इन जिलों में बारिश (rain alert up)
मौसम विभाग की और से 7 अक्टूबर (7 october ka mausam) को यूपी के 65 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान यूपी के 8 जिलों में बारिश की संभावना कम है। बाकी 65 जिलों में यूपी के इटावा, मौरादाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुध नगर, सांभल, ज्योतिबा फुले नगर, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद आदि इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 8 अक्टूबर को यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, खीरी,सीतापुर, बाराबंकी,बांदा, चित्रकूट, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा आदि जिलों में बारिश होगी। वहीं 9 और 10 अक्टूबर को भारी बारिश को लेकर संभावना कम है हालांकि कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश का 7 से 10 अक्टूबर तक का मौसम (9 october ka Mausam)
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, उन्नवान आदी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 8 अक्टूबर को 4 जिलों में कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, कुल्लु जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 9 अक्टूबर को भी 4 जिलों बिलासपुर, शिमला, सोलन, सिरमौर जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना कम बन रही है।
उत्तराखंड का मौसम 7 से 10 अक्टूबर (imd weather update)
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 7 अक्टूबर को 7 इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इनमें टिहरी गढ़वाल, पुरी गढ़वाल, नैनीताल, चंपावत, देहरादून इलाकों में बारिश का अलर्ट है। वहीं 8 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमौली, रूद्रप्रयाग, नैनीताल समेत 6 इलाकों में बारिश होगी। 9 अक्टूबर को 9 अल्मोड़ा, चंपावत, उदम सिहं नगर के अलावा पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 10 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना कम है।
7 से 10 अक्टूबर तक जानिए पंजाब का मौसम (punjab me barish kb hogi)
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर को पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरण तारण, जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर, नवा शहर, सास नगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं 8 अक्टूबर को पंजाब के 14 जिलों में भारी का अलर्ट है इनमें पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, तरण तारण, जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर, नवा शहर, सास नगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब जिले शामिल है। इसके अलावा 9 अक्टूबर को 8 जिलों में बारिश होगी। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर,कपूरथला, फिरोजपुर, नवा शहर, सास नगर, आदि जिले शामिल है। वहीं 10 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना कम है।