hrbreakingnews.com

6 से 9 अक्टूबर तक हरियाणा, यूपी समेत 6 राज्यों के 70 जिलों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट

weather alert : मौसम विभाग ने हरियाणा, यूपी समेत 6 राज्यों के 70 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ मौसम विभाग ने आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। चलिए जानते हैं मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट किस राज्य के किन जिलों में अलर्ट जारी किया है।
 
6 से 9 अक्टूबर तक हरियाणा, यूपी समेत 6 राज्यों के 70 जिलों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट

HR Breaking News (weather alert) : मानसून की विदाई हो चुकी है। ऐसे में अब दोबारा अब मानसून जैसी बारिश कई राज्यों में देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 6 से 9 अक्टूबर को हरियाणा, पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश, जम्मू आदि के 70 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसको लेकर मौसम विभाग ने बताया कि यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। 

 

 

ओलावृष्टि के कारण फसलों को खतरा (6 october ka mausam)

इस (imd latest weather update) समय की बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भी खतरा बना हुआ है। पकी पकाई फसलों ओलावृष्टि आदि से नष्ट हो जाएगी। ऐसे में  किसानों को फसलों के नष्ट होने की चिंता बनी हुई है।

 

6 अक्टूबर को हरियाणा का मौसम (haryana ka mausam)

6 अक्टूबर को हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, पानीपत सोनीपत जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में बारिश के साथ आंधी, ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी है।

7 से 9 अक्टूबर तक हरियाणा का मौसम (7 october ka mausam)

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर को हरियाणा के गुरूग्राम, फरीदाबाद, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 8 अक्टूबर को कैथल, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। 9 अक्टूबर को हरियाणा के चंडिगढ़ समेत पंचकूला, करनाल, कैथल, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र इलाकों में वर्षा का दौर जारी रहेगा। 

यूपी में जानिए 6 अक्टूबर तक का मौसम (6 october ka mausam)

मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार 6 अक्टूबर को यूपी (up ka mausam) के 19 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफरनगर, बिजनौर, सांभल, ज्योतिबाफुले नगर, मौरादाबाद, सांभल, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, बरेली, बंदायू,कन्नोज, सीतापुर, बहराइच, सरस्वती, कन्नोज, फरूखाबाद, हरदोई, खीरी, बरेली आदि इलाकों में  बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में 7 से 9 अक्टूबर तक का मौसम (imd weather update)

मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर को यूपी के इटावा, मौरादाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुध नगर, सांभल, ज्योतिबा फुले नगर, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 8 अक्टूबर को यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बुलंदशहर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, खीरी,सीतापुर, बाराबंकी,बांदा, चित्रकूट, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा को भारी बारिश होगी। वहीं 9 अक्टूबर को भारी बारिश को लेकर संभावना कम है हालांकि कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।

6 से 9 अक्टूबर तक का जम्मू कश्मीर का मौसम (jammu and Kashmir weather )

मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार जम्मू 6 से 9 अक्टूबर तक पूरे जम्मूकश्मीर के राज्यों में बारिश का दौर रहने वाला है। इस दौरान जम्मू कश्मीर के सांबा,कठुआ आदी सभी  इलाकों में भारी बारिश जारी रहेगी।

 

उत्तराखंड में जानिए 6 से 9 अक्टूबर तक का मौसम 

आइएमडी के जारी अलर्ट के अनुसार उत्तराखंड में 6 और 7 अक्टूबर को 7 इलाकों में बारिश होगी। इनमें टिहरी गढ़वाल, पुरी गढ़वाल, नैनीताल आदि  7 इलाकों में बारिश होगी। वहीं 8 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमौली, रूद्रप्रयाग, नैनीताल समेत 6 इलाकों में बारिश होगी। 9 अक्टूबर को अल्मोड़ा, चंपावत, उदम सिहं नगर के अलावा पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

जानिए 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक का मौसम

मौसम विभाग के जारी अलर्ट के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को बिहार के कटिहार, अररिया, सहरसा, किशनगंज, सुपौल, ईस्ट चंपारण, वेस्ट चंपारण, मधेपुरा, सिहोर इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं 8 अक्टूबर को ईस्ट चंपारण, वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारन, जमुई, मुंगेर समेत 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है। वहीं 9 अक्टूबर को कटिहार,अररिया, सहरसा, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा,पूर्णिया को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

6 से 9 अक्टूबर को जानिए इन इलाकों में अलर्ट (9 october ka mausam)

आईएमडी के जारी अलर्ट के अनुसार अलर्ट के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर, अमृतसर, तरन तारन, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, तरन तारन  सास नगर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूरे तमिलनाडु व केरला, कर्नाटक में बारिश 6 से 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी है। असम,मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा के कई इलाकों में वर्षा का दौर जारी रहने वाला है।