{"vars":{"id": "93802:4123"}}

8 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, देखें भारी बारिश वाले राज्यों के नाम  

8 November 2026 tak ka mausam - मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। आज 2 नवंबर को दक्षिण पश्चिम और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवर्ती तूफान और ज्यादा गंभीर हो गया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, चक्रवर्ती तूफान उत्तर पश्चिम की और बढ़ने और कल 3 नवंबर की सुबह तूफान दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं

 

HR Breaking News - मानसून के जाने के बाद चक्रवर्ती तूफान का कहर देखने को मिला है। बीते दिनों बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के उठने से कई राज्यों में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली है और मूसलाधार बारिश हुई है। ‌मौसम विभाग (IMD weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार एक बार फिर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवर्ती तूफान और अधिक तीव्र होकर एक गंभीर चक्रवर्ती तूफान में बदल गया है जिस देश के कई हिस्सों में तगड़ी बरसात होगी।


दक्षिण प्रायद्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार दक्षिण प्रायद्वी में भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 2 से 8 नवंबर, तटीय कर्नाटक, लक्ष्यदीप में 2 से 6 नवंबर, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 2 से 3 नवंबर और 5 से 8 नवंबर के दौरान आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने 2 से 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। 

मध्य भारत के राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट - 

मध्य भारत के मौसम की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश (MP ka Mausam) में 2 से 5 नवंबर, छत्तीसगढ़ में 2 नवंबर तथा 5 से 6 नवंबर के दौरान गरज- चमक के साथ हल्की से मध्य बरसात होगी। वही छत्तीसगढ़ में 3 से 4 नवंबर के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है। इसके साथ अलग-अलग जगह पर व्यापक बारिश हो सकती है। 3 से 5 नवंबर के दौरान पश्चिम में मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 से 5 नवंब,र विदर्भ में 3 से 4 नवंबर को तेज आंधी तूफान के साथ बदल बरसेंगे। 

पूर्वी भारत में बरसेंगे बादल - 


पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो यहां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 2 से 8 नवंबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उप- हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 2 से 3 नवंबर, झारखंड में 2 से 4 नवंबर, बिहार (Bihar me barish) में 2 नवंबर और उड़ीसा में 5 से 7 नवंबर के दौरान मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ बरसात होने की संभावना है। उड़ीसा में 2 से 4 नवंबर को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने और बहुत भारी बारिश होने की भी आसार हैं।


पूर्वोत्तर भारत में कई दिनों तक बारिश का अलर्ट - 


पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 2 से 4 नवंबर और 8 नवंबर असम, मेघालय (Meghalaya weather) में 2 से 4 नवंबर और 7 से 8 नवंबर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 2 से 8 नवंबर के दौरान अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। 2 नवंबर को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, असम तथा मेघालय में 2 नवंबर को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। 


पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम - 


पश्चिमी भारत के गोवा (Goa Mausam), कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 2 से 5 नवंबर, गुजरात में 2 नवंबर को हल्की बरसात होगी। 2 उसे 4 नवंबर के बीच कोंकण , गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश होगी। 2 नवंबर को मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगह पर तेज आंधी तूफान के साथ अति भारी बारिश होने से जल भराव हो सकता है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।