hrbreakingnews.com

Kal ka Mausam 2 November : एक बार फिर भारी से भारी तूफानी बारिश का रेड अलर्ट, 12 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश 

Kal ka Mausam 2 November : देशभर में बीते कई दिनों से रुक रुककर आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनेां में एक बार फिर भारी से भारी तूफानी बारिश (Kal ka Mausam 2 November) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमान अनुसार 12 राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार जताए गए हैं। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-
 
एक बार फिर भारी से भारी तूफानी बारिश का रेड अलर्ट, 12 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

HR Breaking News (Kal ka Mausam) देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। नवंबर माह की शुरुआत के साथ भी कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का (IMD weather) कहना है कि नवंबर की शुरूआत के साथ कई राज्यों में एक बार फिर भारी से भारी तूफानी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार है।

आगामी 24 घंटे में मौसम का रौद्र रूप 


मौसम विभाग का कहना है कि आज देश के कई हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow alert for rain) जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा,आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के साथ केरल में भी भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। 


वहीं, आगामी 24 घंटे में मौसम (Mausam Ka Update) का रौद्र रूप देखने को मिलने वाला है। इस दौरान आईएमडी ने आंध्र प्रदेश में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, रॉयल सीमा में तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

3 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम 


3 नवंबर को भी बारिश (Rain on November 3) का सिलसिला थमने वाला नहीं है। इस दौरान आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। इसके अलावा 4 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें रायल सीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा का नाम शामिल है और 4 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक का नाम शामिल है।

 

4 नवंबर को मौसम का मिजाज 


4 नवंबर को मौसम (Weather on November 4) का मिजाज थोड़ा ठंडा रहने वाला है। इस दौरान उड़ीसा में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक और केरल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

5 व 6 नवंबर को मौसम का हाल 


5 नवंबर की बात करें तो आईएमडी (IMD Rain Alert) ने कर्नाटक के ही कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए है। इस दौरान अन्य राज्यों में मौसम एकदम सामान्य रहने वाला है। 6 नवंबर को किसी भी राज्य में बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि इस दौरान सुबह शाम के साथ दिन में हल्की ठंड महसूस होने लगेगी।