{"vars":{"id": "93802:4123"}}

12 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

12 October 2026 tak ka Mausam - देश के ज्यादातर राज्यों में अब मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। दिन के समय भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थम चुका है। वहीं कुछ राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए 6 से ज्यादा राज्यों में 12 अक्टूबर तक रुक रुक कर हल्की और भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। चलिए खबर में जानते हैं -

 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने हाल ही में अगले 5 से 6 दिन के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इस समय देश में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। ज्यादातर राज्यों में बारिश रुक चुकी है और मौसम ठंडा बना हुआ है। वहीं कई राज्यों में आने वाले दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में भी कई जगहों पर जमकर बादल बरसे हैं। तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, बिहार (Bihar ka Mausam) में 70 से 110 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। 

उत्तर पश्चिम भारत में कब होगी बारिश - 


आईएमडी (IMD Weather) के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 6 अक्टूबर को व्यापक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं। 7 से 12 अक्टूबर के बीच जम्मू कश्मीर में, 6 से 12 अक्टूबर के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरियाणा (Haryana Mausam), चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 6 से 12 अक्टूबर, पश्चिम उत्तर प्रदेश (UP Mausam) में 6 से 9 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर, पश्चिमी राजस्थान में 11 से 12 अक्टूबर, पूर्वी राजस्थान में 12 अक्टूबर को कई जगहों पर हल्की बरसात होने का अनुमान है। 


उत्तर पश्चिम भारत में भी बारिश का अलर्ट - (IMD Rain Alert)


मध्य भारत के पूर्वी मध्य प्रदेश (MP Weather Update) में 6 से 9 अक्टूबर, विदर्भ में 6 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 6 से 10 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्य बरसात होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 7 अक्टूबर 6 अक्टूबर को विदर्भ में और 6 से 8 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। 6 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 6 से 10 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्य बरसात होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 7 अक्टूबर, 6 अक्टूबर को विदर्भ में और 6 से 8 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ में आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। 6 अक्टूबर को उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 6 से 10 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्य बरसात होगी


पूर्वी भारत में 12 अक्टूबर तक जारी रहेगी बारिश - (kal ka Mausam)

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो यहां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 6 से 9 अक्टूबर, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 6 अक्टूबर और 9 से 11 अक्टूबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 6 से 7 अक्टूबर और 9 से 10 अक्टूबर, बिहार (Bihar Mausam Update), झारखंड में 6 से 10 अक्टूबर, उड़ीसा में 6 से 12 अक्टूबर के दौरान गरज चमक के साथ बरसात होगी। मौसम विभाग ने यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। 


पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 से 6 दिन खराब रहेगा मौसम - 

पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो यहां अरुणाचल प्रदेश में 6 से 11 अक्टूबर, असम और मेघालय में 6 से 10 अक्टूबर में, 6 से 10 अक्टूबर नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 6 से 12 अक्टूबर (12 October ka mausam) के दौरान कई जगहों पर जोरदार बारिश होगी। 6 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय को अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय और अन्य राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश देखने को बारिश हो सकती है। 

पश्चिमी भारत में मौसम शांत - (IMD Rain Alert)

पश्चिमी भारत में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। यहां ज्यादातर राज्यों में मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने 6 से 7 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में हल्की बरसात की संभावना जताई है। इसके अलावा 6 अक्टूबर को कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र में कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है।